करनाल शहर की बहादुरचंद कॉलोनी में एक युवक ने संदिग्ध हालात में घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसकी पत्नी काम पर गई हुई थी और बच्चे स्कूल में थे। घर में मौजूद छोटी बहू ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। दोपहर बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। 32 वर्षीय राजू की हुई पहचान मृतक की पहचान 32 वर्षीय राजू के रूप में हुई है, जो पेशे से मिस्त्री था। परिवार के अनुसार राजू के दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं। घटना शनिवार की बताई जा रही है, जब घर के बाकी सदस्य बाहर थे। छोटी बहू ने देखने पर मचाया शोर परिजनों के मुताबिक, राजू की पत्नी सुबह काम पर चली गई थी और बच्चे स्कूल गए हुए थे। घर में छोटी बहू मौजूद थी, जो कFSपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। जब वह नीचे लौटी, तो कमरे में राजू को पंखे से लटका हुआ पाया, उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस और एफएसएल टीम ने की जांच परिवार ने बताया कि करीब पांच महीने पहले राजू की मां का निधन हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सदर चौकी पुलिस को बुलाया गया। साथ ही एफएसएल टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि हम इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रहे है।