कैथल में घरेलू विवाद में विवाहिता की हत्या:इलाज के दौरान तोड़ा दम, तीन बच्चों की मां; पति करता था शक

कैथल के अर्जुन नगर में घरेलू विवाद के चलते करीब 32 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर दी गई। उसी बुरी तरह से पीटा गया, जिसके कारण उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पति, ससुर व सास पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मृतका के भाई ने इस बारे में शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। 10 साल पहले हुई थी शादी मृतका के भाई नरवाना के अमन ने बताया कि उसकी बहन कविता की शादी करीब 10 साल पहले कैथल के अर्जुन नगर में रहने वाले सोनू के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक सब ठीक ठाक रहा, लेकिन बाद में ससुराल वाले उसकी बहन के साथ झगड़ा करने लगे। पति उस पर बेवजह शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था। गंभीर चोटों के कारण मौत करीब एक सप्ताह पहले आरोपी पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा। उसे डंडे व लाठियां मारी गई। सूचना पाकर वे कैथल पहुंचे और उसकी बहन को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन मारपीट के दौरान लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया कि कविता के दो बेटे और एक बेटी हैं। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने पति व सास- ससुर के खिलाफ हत्या संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *