कैथल में चंदाना के विक्रम की शादी बनी चर्चा:अपनी हाइट की दुल्हन लेकर पहुंचा तीन फीट का दूल्हा, गांव में खुशी

हरियाणा के कैथल में 3 फीट के दुल्हा-दुल्हन की शादी चर्चा का विषय बन गई। शादी में पूरा गांव शामिल हुआ। जैसे ही दुल्हा अपनी ही हाइट की दुल्हन को घर लेकर पहुंचा, गांव के लोग नाचने लग और दोनों शुभकामनाएं देने लगे। दरअसल, हाइट के चलते ही युवक की शादी नहीं हो रही थी। छोटा होने के कारण लोग उसे बोना-बोना कहकर पुकारते थे और इसी के चलते उसका कहीं रिश्ता नहीं हो पा रहा था। हालांकि पहले कुछ रिश्ते आए भी, लेकिन परिवार ने शादी से मना कर दिया, क्योंकि उसके बड़े भाइयों की उस समय तक शादी नहीं हुई थी। अब उनके बाद उसका नंबर आया है। जींद में मिली बराबर हाइट की लड़की बेटे की शादी करने के लिए लड़के के माता-पिता भी अपनी जाति में लड़की तलाश करते रहे। आखिरकार अब परिवार ने जींद के गांव हाट में लड़की ढूंढी। रिश्तेदारों की सहायता से अपने बेटे का रिश्ता पक्का किया। अब रविवार देर रात को लड़का विक्रम (26) अपने माता पिता के सामने उनकी बहु प्रियंका (25) को लेकर पहुंचा तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कोई नव विवाहिता जोड़े के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दिया तो कोई उनको आशीर्वाद देते हुए नजर आया। जागरण मंडली में काम करता है युवक विक्रम ने शादी के बारे में कहा कि उनकी जोड़ी भगवान ने बनाई है। बारात में भी वे कम ही लोगों को लेकर गए। उनकी पत्नी प्रियंका के साथ वे खुशी से जीवनयापन करेंगे। विक्रम ने कहा कि वह जागरण मंडली में काम करता है। लड़के के पिता दर्शन लाल ने बताया कि उनके बेटे की शादी से वे काफी खुश हैं। उनके बेटे का घर बस गया है और परिवार के एक नया सदस्य शामिल हुआ है। युवक बोला- गांव के लोग बौना बोलते थे बातचीत में विक्रम ने बताया कि गांव में उसे बौना भी कह देते हैं, लेकिन वे इस बात का बुरा नहीं मानते बल्कि इसे ग्रामीणों का प्यार समझते हैं। भले ही लोग उन्हें इस नाम से पुकारते हों, लेकिन उनकी रिस्पेक्ट भी करते हैं। वह भी गांव में सबसे प्रेम से बात करते हैं। विक्रम ने बताया कि जब वह जागरण मंडली के कार्यक्रमों में जाता था तो पहले भी उसके रिश्ते की बात कार्यक्रमों में चलती रहती थी लेकिन उस समय उसने विवाह नहीं करवाया। वह चाहता था कि उसके परिवार के अनुसार पहले बड़े भाइयों की शादी हो। अब जैसे ही उसके बड़े भाई बहनों की शादी हुई तो उसने भी शादी का मन बनाया और परिवार ने उसका रिश्ता कर दिया। उन्हें अपने ही हाइट की जीवन संगिनी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *