कैथल में स्कूल संचालक 50 हजार रिश्वत लेता पकड़ा:दस्तावेज ठीक करवाने के मांगे 75 हजार; अधिकारियों की फर्जी स्टैम्प भी मिली

कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक प्राइवेट स्कूल संचालक को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक व्यक्ति की पुत्रवधू के दस्तावेजों को ठीक करने की एवज में 75 हजार रुपए की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कहा था कि उसकी भिवानी बोर्ड में अधिकारियों के साथ अच्छी जान पहचान है और वह महिला की दस्तावेजों में उसके माता-पिता का नाम ठीक करवा देगा। यह कहकर आरोपी उनसे बार-बार रुपए की मांग कर रहा था। इस संबंध में महिला के ससुर ने एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल कार्यालय में शिकायत की। शिकायत के आधार पर टीम ने योजना तैयार की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुत्रवधू के दस्तावेज ठीक करवाने थे एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि इस संबंध में आरोपी ने कैथल के खुराना रोड निवासी रामचंद्र से 75 हजार रुपए मांगे थे। रामचंद्र अपनी पुत्रवधू के दस्तावेजों में उसके माता-पिता का नाम ठीक करवाना चाहता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान श्री ओम हुड्डा के रूप में हुई है, जो इस समय गांव चोसाल में रहता है। अधिकारियों की फर्जी स्टैम्प भी मिली उन्होंने बताया कि पहले उसका गांव चोसाला में ही आदर्श हाई स्कूल के नाम से प्राइवेट स्कूल था। अब गीता निकेतन के नाम से स्कूल बनाया हुआ है। सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से अधिकारियों की कुछ फर्जी स्टैम्प भी मिली हैं। फिलहाल, उनकी टीम मामले की आगामी जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *