बिहार में गुरुवार को सम्राट कैबिनेट का विस्तार हुआ। 30 MLA-MLC ने शपथ ली। इनके साथ निशांत कुमार और दीपक प्रकाश ने भी शपथ ली। दोनों अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। इससे पहले 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सहित 2 डिप्टी CM की शपथ हुई थी। इस तरह सम्राट सरकार में मुख्यमंत्री सहित 35 मंत्री हो गए हैं। अधिकतम 36 की गुंजाइश है। 35 में मुख्यमंत्री सहित भाजपा के 16, जदयू के 15, चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) के 2 और हम और RLM के एक-एक हैं। जातीय समीकरण की बात करें तो 11 OBC, 9 जनरल, 7 EBC, 7 दलित और एक मुस्लिम मंत्री हैं। सम्राट कैबिनेट में 5 महिला मंत्री, इनमें सबसे ज्यादा जदयू से 3 मंत्री हैं। नए मंत्रियों में 6 के पास PhD की डिग्री है। वहीं, एक जदयू के भगवान सिंह कुशवाहा 10वीं पास हैं। भाजपा के इन नेताओं को मिला मंत्री पद JDU के ये नेता बने मंत्री
LJP (R) के ये नेता बने मंत्री RLM के मंत्री
हम के मंत्री
——— शपथ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ेंः सम्राट कैबिनेट- नीतीश के बेटे समेत 32 मंत्री बने:PM ने पूर्व CM को बुलाया, हाथ पकड़कर पास लाए, नीतीश ने प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रखा सम्राट चौधरी के CM बनने के 22 दिन बाद आज गुरुवार को कैबिनेट का विस्तार किया गया। मेगा इवेंट में नीतीश के बेटे निशांत कुमार समेत 32 मंत्री सम्राट कैबिनेट में शामिल हुए। नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री हैं। 25 मिनट चले इस कार्यक्रम में एक साथ 5-5 विधायकों ने शपथ ली। पूरी खबर पढ़ें।