कोरोना काल में कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आज पटना के एमपी/एमएलए के विशेष न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत में तेजस्वी ने आत्मसमर्पण कर जमानत की मांग की। अदालत ने तेजस्वी यादव को जमानत दे दिया है। सुनवाई के बाह तेजस्वी यादव बाहर आए और मीडिया के सवालों का जवाब दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि, ‘कोविड के समय का पुराना धरना प्रदर्शन का मामला था, जो सरकार धरना प्रदर्शन को लेकर फर्जी केस करती है, वही सब था। जिस समय लोग मजदूर परेशान थे। जिंदगी जा रही थी। इसी जन समस्या को लेकर हम लोगों की ओर से आवाज उठाई गई थी। जिसे लेकर सरकार की ओर से फर्जी मुकदमा किया गया था। इसी सिलसिले में पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिली है।
दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि विजन नहीं है। कल को कहेंगे कपड़ा मत पहनिए…समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री और सरकार की होती है। पहले भी इन्होंने नोटबंदी के समय अपील की थी। लेकिन इसका क्या फायदा हुआ। हम तो जानना चाहते हैं। कई लोगों का नुकसान हुआ। कई लोग बेरोजगार हो गए। स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री बंद हो गई। प्रधानमंत्री इसी तरीके की बात करते रहेंगे, मुद्दे की बात नहीं करेंगे। कोई रोड मैप विजन नहीं है। ——–
कोरोना काल में कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में दर्ज केस में तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद पटना के एमपी/एमएलए के विशेष न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत में जमानत की अर्जी दाखिल की गई, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। ‘जन समस्याओं की आवाज उठाने पर हुआ केस’ सुनवाई के बाद कोर्ट परिसर से बाहर निकलते हुए तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह कोविड काल के दौरान धरना-प्रदर्शन से जुड़ा पुराना मामला था। उन्होंने कहा, “सरकार धरना-प्रदर्शन को लेकर फर्जी केस करती है। उस समय मजदूर परेशान थे, लोगों की जिंदगी जा रही थी। उन्हीं जन समस्याओं को लेकर हम लोगों ने आवाज उठाई थी। इसी वजह से सरकार की ओर से फर्जी मुकदमा किया गया था। अब उसी मामले में पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिली है।” प्रधानमंत्री मोदी पर भी साधा निशाना इस दौरान तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास समस्याओं के समाधान का कोई विजन नहीं है। तेजस्वी ने कहा, “कल को कहेंगे कपड़ा मत पहनिए। समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री और सरकार की होती है। नोटबंदी के समय भी अपील की गई थी, लेकिन उसका क्या फायदा हुआ?” उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी के कारण कई लोगों का नुकसान हुआ, बेरोजगारी बढ़ी और छोटे-मझोले उद्योग बंद हो गए। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्दों की बात नहीं करते और देश के सामने मौजूद समस्याओं पर कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है।