गुरुग्राम की अंतरिक्ष सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग:बाहर गया था परिवार, फायर सेफ्टी संसाधन स्टोर रूम में बंद, कीमती सामान जला

गुरुग्राम सेक्टर 84 स्थित अंतरिक्ष सोसाइटी के ‘एसी टावर’ के नौवें फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 902 में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। हादसे के समय फ्लैट का परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया, लेकिन घर में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। इस घटना ने सोसाइटी के फायर सेफ्टी इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। आग लगने के तुरंत बाद जब स्थानीय लोगों ने बुझाने का प्रयास किया, तो पता चला कि सोसाइटी के फायर सेफ्टी संसाधन स्टोर रूम में बंद पड़े थे। नहीं मिली स्टोर रूम की चाबी बेहद लापरवाही की बात यह रही कि उस स्टोर रूम की चाबी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के पास न होकर, हेड ऑफिस में रखी हुई थी। चाबी न मिलने के कारण शुरुआती और कीमती समय में आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। सारा सामान जलकर राख अंतरिक्ष सोसायटी निवासी आशीष राव ने बताया कि नौवीं मंजिल के 902 फ्लैट नंबर पर अचानक आग लग गई। उस वक्त घर बंद था। आशंका है कि शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी और फिर पूरे घर में फैल गई। घर में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत अन्य सामान जल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *