गुरुग्राम में कारोबारी की गाड़ी से ₹11 लाख उड़ाए, VIDEO:बिजनेसमैन पैदल ही पीछे दौड़ने लगा, बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर भगाया

गुरुग्राम में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक व्यापारी से 11 लाख रुपए लूट लिए। बाइक पर आए 2 बदमाशों ने व्यापारी की गाड़ी से नोटों से भरा बैग उड़ा दिया। जब व्यापारी की नजर पड़ी तो बदमाश पैदल ही भागने लगा। अब इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें व्यापारी खुद बदमाश के पीछे दौड़ता नजर आ रहा है। व्यापारी जैसे ही चोर, चोर कहकर चिल्लाया…बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी। इसके बाद दोनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए। गुरुग्राम पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है, अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम… मामले की जांच में जुटी पुलिस इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *