CM नायब सैनी को असम में मिली बड़ी जिम्मेदारी:केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक किए नियुक्त, BJP में नेता चयन की तैयारी तेज

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने असम में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां असम में भाजपा विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *