गुरुग्राम में कुख्यात अपराधी रविंद्र की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर:हत्या समेत एक दर्जन केस दर्ज, पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

गुरुग्राम जिला पुलिस द्वारा अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर ‘बुलडोजर कार्रवाई’ का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी रविंद्र उर्फ ‘सरकार’ के अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई फर्रूखनगर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ताजनगर गांव में की गई। पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि आरोपी रविंदर उर्फ सरकार ने अपराध जगत से अर्जित की गई अवैध कमाई के जरिए ताजनगर गांव में एक आलीशान मकान का निर्माण किया था। इस निर्माण के लिए न तो संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी और न ही इसके दस्तावेज वैध थे। कुछ ही मिनटों में गिरा दिया मकान बुधवार सुबह जैसे ही क्राइम ब्रांच और नगर योजना विभाग की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची, गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों की कार्रवाई में पुलिस ने इस अवैध ढांचे को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी आर.एस. बाठ और स्थानीय थाना प्रभारी (एसएचओ) सहित अन्य अधिकारी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज आरोपी रविंदर उर्फ सरकार क्षेत्र का एक घोषित बदमाश है, जिसके खिलाफ कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली (Extortion), मारपीट और शस्त्र अधिनियम (Arms Act) जैसे एक दर्जन से भी अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और उसकी अवैध संपत्तियों की पहचान की जा रही थी। पुलिस की कड़ी चेतावनी गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अपराधियों में कानून का डर पैदा करने और अपराध की कमर तोड़ने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो भी व्यक्ति अवैध गतिविधियों में शामिल होगा या अपराध के जरिए संपत्ति जुटाएगा, प्रशासन उसे किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *