गुरुग्राम जिले में पलड़ा रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया और कुछ ही देर बाद उसमें जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान ड्राइवर ने कूजकर अपनी जान बचाई। केमिकल से भरा होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने रास्ते को दोनों ओर से ब्लॉक कर दिया है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…