गुरुग्राम शहर के पॉश इलाके सुशांत लोक-1 में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, यहां भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा के ठीक बाहर दो अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक के बैग से 4 लाख रुपए की नकदी निकाल ले गए। पीड़ित युवक सद्दाम अहमद जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी रफूचक्कर हो चुके थे। सद्दाम ने बताया कि वह प्रसिद्ध मेगा मॉल में एक बुटिक शॉप चलाते है। वह अपने बुटिक से बैग में साढ़े तीन लाख रुपए लेकर निकला था। जब वह हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचा, तो वहां पहले से दो संदिग्ध युवक लगातार उनका पीछा कर रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने सद्दाम को अपनी बातों में उलझाने का प्रयास किया। वे बार-बार सद्दाम से कह रहे थे कि वे भी अपने रुपए उसी बैंक में जमा करवाने जा रहे हैं।