घर के अलग-अलग कमरों में मिला देवरानी-जेठानी का शव:छपरा में भाई बोला- ससुरालवालों ने बहन को मार डाला; पड़ोसियों ने कहा-परिवार में चल रहा था विवाद

सारण में शुक्रवार सुबह एक ही घर से दो महिलाओं के शव बरामद मिले हैं। दोनों की बॉडी घर के अलग-अलग कमरों से मिली हैं। बताया जा रहा है कि घर में पारिवारिक विवाद चल रहा था। इससे पिछले दो दिनों से खाना नहीं बन रहा था। इस विवाद की वजह से ही दोनों महिलाओं की हत्या की गई है। घटना खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव की है। मृत महिलाओं की पहचान नागा सिंह की पत्नी प्रीति कुमारी (27) और मोहन सिंह की पत्नी ज्योति कुमारी (22) के रूप में हुई है। दोनों महिलाओं के बीच देवरानी-जेठानी का रिश्ता था। घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि दोनों महिलाओं की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इधर, घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पहले घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… पति, सास और ससुर घर छोड़कर भागे घटना के बाद से मृतकों के पति, सास और ससुर घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद और दहेज प्रताड़ना से जुड़ा बताया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। मायके पक्ष का आरोप- आए दिन करते थे मारपीट वहीं मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों महिलाओं को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उनके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। भाई ने कहा- बहन की गला दबाकर हत्या की गई मृतका के भाई ने बताया कि शुक्रवार सुबह बहन की हत्या की सूचना मिली। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तो दोनों महिलाओं के शव अलग-अलग कमरों में पड़े थे, जबकि घर के अन्य सदस्य फरार थे। परिवार में चल रहा था विवाद पड़ोसी पंकज कुमार ने बताया, ‘पिछले दो दिनों से परिवार में किसी बात को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। घर से अक्सर झगड़े और कहासुनी की आवाजें सुनाई देती थीं। हालांकि विवाद की वजह क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। शुक्रवार सुबह अचानक यह खबर फैली कि घर के अलग-अलग कमरों में दो महिलाओं के शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे, तब तक घर के बाकी समस्य फरार हो गए।’ थानाध्यक्ष बोले- पुलिस मामले की जांच में जुटी खैरा थाना अध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि दोनों महिलाओं की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *