चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का कटारिया ने किया स्वागत:शिमला से दिल्ली जाते ट्रांजिट हॉल्ट पर रुकीं; अहम मुद्दों पर की चर्चा

पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति शिमला से दिल्ली जाते समय ट्रांजिट हॉल्ट के दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रुकीं। इस दौरान राज्यपाल कटारिया ने उनसे मुलाकात की और उनका सम्मानपूर्वक अभिवादन किया। इस दौरान चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद, वित्त मंत्री हरपाल चीमा, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शहर से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत ट्रांजिट ठहराव के दौरान प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने राष्ट्रपति से चंडीगढ़ के विकास और शहर से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था और स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने चंडीगढ़ में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्रों के विस्तार और शहरी योजना से जुड़े अहम मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए। बताया जाता है कि इस दौरान प्रशासन द्वारा भविष्य में प्रस्तावित योजनाओं और शहर को और आधुनिक व सुव्यवस्थित बनाने के प्रयासों पर भी बातचीत हुई। सम्मानपूर्वक विदाई दी गई ट्रांजिट ठहराव के बाद जब राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना होने लगीं, तो एयरपोर्ट पर औपचारिक प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया स्वयं मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक टीम ने भी राष्ट्रपति को सम्मानपूर्वक सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *