चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल का संकट गहरा गया है। जिसके बाद पेट्रोल पंप ने तेल भरवाने की लिमिट तय कर दी है। इनमें बाइक-स्कूटी जैसे टू-व्हीलर में अधिकतम 500 रुपए और कार समेत अन्य फोर व्हीलर में 1500 रुपए का ही पेट्रोल या डीजल मिलेगा। इसके लिए सेक्टर 17 स्थित पेट्रोल पंप एचजी पेट्रो केयर पर पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। पंप के मुलाजिम उजगार सिंह ने बताया कि हमारे पास पीछे से पेट्रोल की सप्लाई कम हो रही है। ऐसे में हमारी कोशिश यह है कि सभी ग्राहकों को तेल मिल पाए। जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। चंडीगढ़ में करीब 86 पेट्रोल पंप हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लिमिट के पोस्टर अभी सिर्फ सेक्टर-17 स्थित पंप पर ही लगे हैं। कई पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की डिमांड बढ़ गई है लेकिन उसके मुताबिक पीछे से सप्लाई नहीं मिल रही। इस वजह से यह लिमिट तय करने की स्थिति आई है। 15 मई को ही पंजाब व अन्य राज्यों के साथ चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल के रेटों में बढोतरी हुई थी। प्रशासन की तरफ से अभी कोई आदेश नहीं
सेक्टर 17 के पेट्रोल पंप में आज से ही यह फैसला लागू हुआ। पंप मुलाजिमों का कहना है कि लोगों को कोई दिक्कत न आए, इसके चलते पेट्रोल पंप पर इस बारे में नोटिस लगा दिया गया है। सुबह से ही उसी हिसाब से पेट्रोल और डीजल लोगों को मुहैया करवाया जा रहा है। हालांकि उन्होंने माना कि इस संबंध में अभी प्रशासन की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पंप मैनेजर बोले- 4 हजार लीटर खपत बढ़ी, सप्लाई कम
सेक्टर-10 पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि उनके यहां पहले पेट्रोल और डीजल की खपत करीब 22 हजार लीटर थी, जो अब बढ़कर 26 हजार लीटर हो गई है। उनके यहां हर रोज 25 हजार लीटर की गाड़ी आती है, लेकिन रविवार को नहीं आई थी। जिस कारण थोड़ी दिक्कत आई थी। आज सामान्य है। कस्टमर बोले- फैसला सही, लोग बचत करेंगे
सेक्टर-17 के पंप पर गाड़ी में पेट्रोल डलवाने आए राजेश शर्मा ने कहा कि पेट्रोल पर 1500 रुपए तक की कैंपिंग का फैसला बहुत सही है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति की गाड़ी में तय सीमा में पेट्रोल होगा तो वह उतनी ही गाड़ी घुमाएगा। मेरा मानना है कि इससे लोगों का ही फायदा होगा। पेट्रोल-डीजल से जुड़ी ये बातें भी जानिए… ******** ये खबर भी पढ़ें: क्या पंजाब में 15 दिन बाद फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल रेट: वह भी ₹3 प्रति लीटर से ज्यादा, घर खर्च ₹1 हजार ज्यादा होगा; सवाल-जवाब में जानिए पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ चुके हैं। पेट्रोल की कीमत सभी जिलों में 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हो चुकी है। डीजल के रेट में भी 3 रुपए से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर है कि दोबारा तो इसके रेट नहीं बढ़ेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)