पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज परिवार सहित बिहार स्थित तख्त श्री पटना साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिखों के पांच तख्तों में से एक है और जुल्म के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। उन्होंने कहा कि आज यहां आकर उन्होंने आशीर्वाद लिया और देश में शांति व भाईचारा बनाए रखने की अरदास की। इस मौके उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशों दौरो पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि एक तरह से उन्होंने अघोषित लॉकडाउन लगा दिया है और खुद लोगों को विदेश यात्रा न करने तथा घर से काम करने की सलाह देकर स्वयं विदेश यात्रा पर निकल गए हैं। उन्हें अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप से पूछकर देश को बताना चाहिए कि असल में हमारे देश की आर्थिक स्थिति और विदेश नीति क्या है। अब सवाल जवाब में जानिए सीएम ने क्या कहा- सवाल – आप देश भर में घूम रहे हैं, इस पर क्या कहेंगे?
जवाब- श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी जगत गुरु हैं और पूरी दुनिया की मानवता की भलाई की बात करते हैं। “नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला” पूरी दुनिया की भलाई मांगने वाली वाणी है। इस वाणी की रक्षा के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई इसकी बेअदबी न करे या इसे गलियों में न फेंके, पंजाब सरकार ने एक बहुत सख्त कानून बनाया है। पूरी दुनिया में बसे सिखों और आम लोगों ने इस कदम का बहुत स्वागत किया है। सवाल – आपके सात सांसद बीजेपी में चले गए, इस पर आपका क्या कहना है?
जवाब – इस विषय में मैंने राष्ट्रपति जी के साथ बैठक की थी। असल में वह पार्टी नहीं गई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह लोकतंत्र की हत्या ही है। यह सोचने वाली बात है कि पंजाब में बीजेपी के 117 में से सिर्फ दो विधायक हैं, फिर उनके पास छह राज्यसभा सांसद कैसे हो सकते हैं? बीजेपी को दूसरों की पार्टी तोड़ने और विधायक खरीदने का यह धंधा छोड़कर देश की समस्याओं की तरफ ध्यान देना चाहिए। सवाल – पंजाब चुनाव में बिहार-बंगाल जैसे हालात, यानी वोटों की गड़बड़ी, को लेकर क्या आपको चिंता है?
जवाब – एसआईआर की प्रक्रिया हमारे यहां 15 जून से शुरू होगी। हमने अपने वॉलंटियर्स को स्पष्ट कहा है कि हम पंजाब में ऐसा नहीं होने देंगे, जहां असली वोट काट दिए जाएं और नकली वोट बना लिए जाएं। सवाल – प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा और पेट्रोल व सोने की बढ़ती कीमतों पर आप क्या कहेंगे?
जवाब – प्रधानमंत्री जी को देश को यह स्पष्ट करना चाहिए कि हमारे पास सोने, डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस का कितना भंडार है। उन्होंने एक तरह से अघोषित लॉकडाउन लगा दिया है और खुद लोगों को विदेश यात्रा न करने तथा घर से काम करने की सलाह देकर स्वयं विदेश यात्रा पर निकल गए हैं। उन्हें अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप से पूछकर देश को बताना चाहिए कि असल में हमारे देश की आर्थिक स्थिति और विदेश नीति क्या है। सवाल – क्या इन सब बातों का असर पंजाब विधानसभा चुनाव में भी दिखेगा?
जवाब – बिल्कुल, अब महंगाई बहुत बढ़ गई है। चुनाव के समय कीमतें रुकी हुई थीं, लेकिन अब तेल का दाम 3 रुपये बढ़ गया है और अभी यह और बढ़ने वाला है। यह पूरी तरह से सरकार की विफलता है, जिसे वे अब खाड़ी युद्ध के बहाने छिपाने की कोशिश करेंगे।