चंडीगढ़- युवराज सिंह के पिता पर FIR में चूक:पुलिस ने पंजाब महिला आयोग का एड्रेस लिखा; महिलाओं पर आपत्तिजनक डायलॉग का दावा

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता एवं एक्टर योगराज सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ में दर्ज FIR में लापरवाही सामने आई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने योगराज सिंह के पते की जगह पंजाब महिला आयोग का पता लिख दिया। जिस समय पुलिस ने FIR दर्ज की, उस दौरान शिकायतकर्ता भी थाने में मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जल्दबाजी में वह पता कॉपी कर दिया जो पंजाब महिला आयोग की ओर से भेजे गए अथॉरिटी लेटर पर लिखा हुआ था। पुलिस स्टेशन-36 प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र पाल ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर से मिस्टेक हो गई थी। महिला आयोग पंजाब की कॉपी में से एड्रेस लिख दिया गया। उसे सही कर दिया गया है और जल्द ही योगराज को इन्वेस्टिगेशन में शामिल करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। योगराज के खिलाफ बुधवार को चंडीगढ़ के 2 एडवोकेट ने पुलिस को शिकायत दी थी। एडवोकेट ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप को इसका आधार बनाया है। उनका आरोप है कि वीडियो में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसमें योगराज सिंह कह रहे हैं- जनानी दिन में चूल्हे पे, रात को @#$% पे। यह वीडियो क्लिप अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई 2026 को रिलीज हुई हिंदी वेब सीरीज लुक्खे के एक एपिसोड से काटी गई है। शिकायत में क्या, 4 पॉइंट में पढ़िए… क्या सीन है, जिसमें योगराज सिंह ने डायलॉग बोला…
वेब सीरीज लुक्खे में योगराज सिंह के कैरेक्टर वालिया साहब को पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। वहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एक महिला पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। तीनों में बात होने के बाद पुलिस अधिकारी योगराज के कैरेक्टर वालिया साहब को साइड में ले जाता है। महिला अधिकारी से दूर होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वालिया से अपनी महिला पुलिस अधिकारी की तारीफ करता है। इसी दौरान योगराज का कैरेक्टर महिलाओं की बेइज्जती करता है और उनके लिए गलत बातें बोलता है। योगराज सिंह के 5 विवादित बयान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *