छत से गिरने से पूर्व सरपंच के भाई की मौत:रेवाड़ी में लैंटर तोड़ते वक्त बिगड़ा संतुलन, दो बच्चों के पिता

रेवाड़ी जिले के गांव जाडरा में शनिवार सुबह लैंटर तोड़ते समय नीचे गिरने से पूर्व सरपंच के 52 वर्षीय भाई की मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब मोंटी की छत तोड़ते समय संतुलन बिगड़ने से दूसरी छत पर आ गिरे। हादसे की सूचना से गांव में मातम छा गया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मोंटी तोड़ते समय हादसा जानकारी के अनुसार गांव जाडरा के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश के भाई भरत सिंह अपने मकान को तोड़ रहे थे। शनिवार सुबह छत पर बनी मोंटी को तोड़ने का काम चल रहा था। मोंटी का लैंटर तोड़ते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से भरत सिंह नीचे छत पर गिर गए। गिरने से गंभीर रूप से घालय होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी और दो बच्चे भरत सिंह नया मकान बनाने के लिए पुराने मकान को तोड़ रहे थे। इसी दौरान शनिवार को हुए हादसे में उनकी जान चली गई। भरत सिंह गांव में खेती-बाड़ी करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चों में बड़ी बेटी और छोटा बेटा है। हादसे की सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *