लुधियाना में 52 करोड़ से होगा इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत:कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने CICU से की बैठक; कहा-उद्योगपति वर्करों को करें आनलाइन पेमेंट

लुधियाना के औद्योगिक क्षेत्र फोकल प्वाइंट में आज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। कार्यक्रम चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स ( CICU ) कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री अरोड़ा ने औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इन कार्यों पर करीब 52 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे फोकल प्वाइंट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा। 2022 से 2024 के मिडल तक बनी सड़कें अरोड़ा ने जानकारी दी कि इससे पहले 2022 से 2024 के बीच करीब 42 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण करवाया गया था, जिसमें 10 करोड़ निगम द्वारा खर्च किए गए थे। अब बचे कार्यों को पूरा किया जा रहा है। ऐसे खर्च होगी करोड़ों की रकम
परियोजना के तहत 16 करोड़ रुपए सड़कों के निर्माण पर, 21 करोड़ रुपए पार्कों के विकास पर, 6 करोड़ रुपए सीवरेज और वाटर सप्लाई पर तथा 9 करोड़ रुपए स्ट्रीट लाइट्स पर खर्च किए जाएंगे।
कारोबारियों की समस्याएं भी सुनीं मंत्री अरोड़ा ने CICU के प्रधान उपकार सिंह आहूजा के साथ उद्योगपतियों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कारोबारी लंबे समय से सड़कों की खराब हालत और अन्य सुविधाओं की कमी को लेकर परेशान थे, जिनका समाधान किया जा रहा है। कैश पेमेंट से बचने की अपील
अरोड़ा ने बताया कि कई बार शिकायतें मिलती हैं कि मजदूरों को वेतन मिलने के दिनों में झपटमारी और लूटपाट की घटनाएं होती हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि वे वर्करों को नकद भुगतान की बजाय सीधे बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करें। PNG गैस और सिलेंडर कीमतों पर भी मंथन
मंत्री ने बताया कि पीएनजी गैस की सप्लाई कोहाड़ा तक पहुंच चुकी है और इसे शहर में भी शुरू किया जाएगा। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों को लेकर भी कारोबारियों ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को बेहतर माहौल देने के लिए लगातार काम कर रही है और भविष्य में भी ऐसी परियोजनाएं जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *