जयहिंद बोले, राघव चड्ढा की जान को खतरा:केजरीवाल के आतंकवादियों से संबंध; एलजी के आदेश के बाद भी नहीं हुई जांच

रोहतक में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा व दूसरे सांसदों की जान को खतरा बताया है। मीडिया से बातचीत में जयहिंद ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के आतंकवादियों के साथ संबंध हो सकते हैं। क्योंकि 2017 में पंजाब चुनाव के दौरान केजरीवाल एक आतंकवादी के घर रूके थे, जहां वह खुद भी गए थे। नवीन जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सीएम रही आतिशी के माता-पिता ने आतंकवादी अफजल गुरु की फांसी पर रोक लगवाने के लिए साइन कर रखे हैं। एक खालिस्तानी पन्नू ने बताया था कि देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपए केजरीवाल को दिए गए हैं। ये आरोप बता रहे हैं कि केजरीवाल का आतंकवादियों के साथ संबंध हैं। एलजी ने जांच के आदेश दिए, लेकिन जांच क्यों नहीं हुई
नवीन जयहिंद ने बताया कि दिल्ली एलजी ने अरविंद केजरीवाल की जांच करवाने के आदेश दिए थे, लेकिन वह जांच क्यों नहीं हो रही। केंद्र में भाजपा की सरकार है, फिर भी जांच का न होना, बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। क्या केजरीवाल की जांच भी ट्रंप करवाएगा। जांच का न होना, साबित कर रहा है कि भाजपा भी केजरीवाल से मिली हुई है। राघव चड्ढा घर से बाहर नहीं निकले
नवीन जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की जान को खतरा है। वह अपने घर से बाहर भी नहीं निकले है। पंजाब पुलिस की सुरक्षा को भी वापस ले लिया है। वह राघव चड्ढा के साथ है, लेकिन चड्ढा को भी सारे कांड बता देने चाहिए। पैसे कहां छुपा रखे हैं, उनके बारे में बताए। राज्यसभा की टिकट कितने करोड़ में बेची
नवीन जयहिंद ने कहा कि पंजाब के राज्यसभा सांसद के घर ईडी की रेड पड़ी है, जो अरबपति हैं। वह टिकट कितने करोड़ में बेची गई थी। पंजाब में राज्यसभा सांसद की टिकट थी। जिन सांसदों को साइड किया जा रह हैं, उन सभी सांसदों की जान को खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *