पटना में बुधवार को एक घर में 4 लोग जली हुई हालत में मिले। परिवार का आरोप है कि दामाद ने सास, ससुर, पत्नी और बच्चे को आग लगा दी और वहां से भाग निकला। लोगों ने जब घर से आग की लपटें निकली देखीं तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को रेक्स्यू किया और अस्पताल पहुंचाय। सभी का पटना के NMCH में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। मकान मालिक गोविंद अग्रवाल ने बताया, आग लगने से उनके पिता पुरुषोत्तम अग्रवाल, मां नीलम देवी, पत्नी मुन्नी देवी और एक बच्चा घायल हुआ है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम सबसे पहले मौके से आई कुछ तस्वीरें… घर में घुसकर सभी को जलाया गया पड़ोसियों ने बताया कि, सुबह करीब 10.30 बजे राजा बाबू खाटू श्याम गली में गोविंद अग्रवाल के घर से आग की लपटें उतरी दिखीं। हम लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे। अंदर देखा तो 4 लोग बुरी तरह से जल रहे थे। आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया और पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस की मदद से सभी को रेस्क्यू किया गया। संकरी गली होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस बोली- जांच जारी है पटना सिटी SDP-2 गौरव कुमार ने बताया, घर में आग लगने की सूचना पर पुलिस पहुंची है। चार लोग झुलसे हुए मिले हैं। सभी की हालत गंभीर है। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों ने कुछ आरोप लगाए हैं। हम उन पॉइंट्स पर काम कर रहे हैं। गली में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। 2 महिलाएं, 1 पुरुष और एक बच्ची घायल है। जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…