मिड-डे-मिल का खाना खाकर 36 से ज्यादा बच्चे बीमार:कुछ हो गए बेहोश, अस्पताल में छात्रा बोली- चावल-सब्जी में दवा की गोली थी

नालंदा में बुधवार को मिड-डे-मिल का खाना खाकर 36 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। खाना खाने के थोड़ी ही देर बाद सभी को उल्टी, दस्त और चक्कर आने लगे। कई तो बेहोश होने लगे। तुरंत बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) नगरनौसा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है। कुछ बच्चों की स्थिति गंभीर है, उन्हें चंडी रेफरल अस्पताल भेजा गया है। 5वीं कक्षा की छात्रा अमृता कुमारी ने बताया कि खाने में चावल और चने (बूट) की सब्जी परोसी गई थी। खाने में दवा की एक गोली मिली थी। मामला नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय कला कैला का है। अस्पताल से कुछ तस्वीरें… एक टीचर ने भी खाना खाया था
छात्राओं ने कहा कि रोज की तरह बच्चों से पहले शिक्षकों ने भोजन को नहीं चखा था। हालांकि, बाद में अमरेश सर नामक एक शिक्षक ने खाना खाया था, जिसके बाद उन्हें भी चक्कर आने लगा और वे भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।
एकता फाउंडेशन की कार्यशैली पर उठे सवाल मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की आपूर्ति ‘एकता फाउंडेशन’ नामक संस्था की ओर से की गई थी। घटना के बाद से संस्था की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि भोजन की गुणवत्ता की जांच किए बिना ही इसे बच्चों को परोस दिया गया, जिससे बच्चों की जान पर बन आई।
ये बच्चे हुए बीमार अस्पताल में भर्ती कराए गए बीमार बच्चों में अमृता कुमारी, अंकुश कुमार, अनुराधा कुमारी, तमन्ना, निशु मुस्कान, कृति,ऋषि, आरती, सिमरन, खुशी, आदित्य, प्रियांशु, प्रिय, दीपक, प्रीति, डोली, सौरभ, किरण, राधा कुमारी इनके अलावा तीन दर्जन से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। वरीय पदाधिकारियों को सूचना दी है
स्कूल की प्रधानाध्यापिका रजनी कुमारी ने बताया कि बच्चों को मिड-डे मील में छोला और चावल परोसा गया था। जैसे ही बच्चों ने भोजन करना शुरू किया, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कई बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए और कुछ बच्चे चक्कर खाकर बेहोश हो गए। स्थिति को देखते हुए तुरंत सभी को नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और चंडी रेफरल अस्पताल ले जाया गया। घटना की लिखित सूचना विभाग के वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *