दैनिक भास्कर क्विज: पटना के विजय ने जीती ग्रैंड विटारा:कहा- नॉलेज के साथ इनाम भी देता है भास्कर; नालंदा के टीचर को वॉशिंग मशीन; 66 लकी विनर्स

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दैनिक भास्कर न्यूज ऐप की ओर से क्विज प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें अबतक 66 लोगों ने प्राइज जीते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वालों ने ग्रैंड विटारा कार, वॉशिंग मशीन, आईफोन-16, ई-स्कूटर और टीवी इनाम मे जीते हैं। पटना स्थित दैनिक भास्कर ऑफिस में राजधानी के ही विजेता विजय सहनी (37) को ग्रैंड विटारा कार दी गई। उन्होंने जीतो 2 करोड़ क्विज में बंपर प्राइज हासिल किया है। इसके पहले नालंदा के टीचर को वॉशिंग मशीन, हाजीपुर के गौरव सोनल को 55 इंच की LED टीवी मिली है। वहीं, बिहार शरीफ के रवि रंजन कुमार को भी 55 इंच की LED TV प्राइज के तौर पर दी गई है। बुधवार को भास्कर के दफ्तर में अपना इनाम लेने समाज सेवी विजय सहनी पहुंचे थे। इस दौरान उनको दैनिक भास्कर डिजिटल के संपादक श्याम द्विवेदी, भास्कर के रीजनल फाइनेंस हेड (बिहार-झारखंड) अतुल शर्मा ने ग्रैंड विटारा कार हैंडओवर की। भास्कर की ओर से मिले प्राइज की तस्वीरें… समाजसेवी विजय बोले- कार पाकर बहुत खुश हूं विजय कुमार सहनी ने बताया, दैनिक भास्कर की ओर से प्रकाशित खबरें पूरी तरह से निष्पक्ष और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों से जुड़ी हुई होती हैं। खबर के साथ उससे संबंधित डिटेल्स लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जब से दैनिक भास्कर अखबार और दैनिक भास्कर ऐप लॉन्च हुआ है, तब से नियमित पाठक हूं। पॉलिटिकल नॉलेज होने के चलते बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त “जीतो 2 करोड़” क्विज के दौरान पूछे गए सवाल में गहरी रुचि होती थी। समाज के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं विजय उन्होंने कहा, आज इस इंतजार का परिणाम है कि मुझे दैनिक भास्कर डिजिटल की ओर से ग्रैंड विटारा कार लकी ड्रॉ के जिरए मिली है। कार लेकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं सभी दर्शकों से कहना चाहूंगा जिस तरीके का कंटेंट दैनिक भास्कर डिजिटल पर मिलता है, वह काफी डिटेल्स के साथ होता है। भास्कर नॉलेज के साथ-साथ इनाम पाने का भी मौका देता है। पटना के ही रहने वाले हैं विजय विजय कुमार सहनी पटना के रहने वाले हैं। उन्होंने 10+2 तक पढ़ाई की है। तीन भाइयों में से दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई फॉरेस्ट विभाग में और छोटे भाई बैंक में मैनेजर हैं। पिता पशुपालन विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। विजय सहनी निषाद समाज के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अपने समाज के बीच काफी पैठ है। कार मिलने से समाज के साथ परिवार के लोग भी काफी उत्साहित हैं। नालंदा के टीचर ने जीती थी वॉशिंग मशीन नालंदा के हिलसा के टीचर ने वॉशिंग मशीन जीती है। राममूर्ति नगर योगीपुर रोड के रहने वाले टीचर चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि लकी ड्रा में मुझे पहला पुरस्कार मिला है। मैंने प्रथम पुरस्कार के रूप में एलजी की ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन जीती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पूछे गए सवाल काफी संतुलित और ज्ञानवर्धक थे। सबसे खास बात यह थी कि जो खबरें अखबार और दैनिक भास्कर ऐप पर प्रमुखता से प्रकाशित हो रही थीं, उन्हीं के आधार पर सवाल पूछे जा रहे थे, जिससे उत्तर देना आसान और दिलचस्प लग रहा था। हाजीपुर के गौरव सोनल प्राइज पाकर हुए थे खुश भास्कर के पाठक गौरव सोनल ने चुनावी क्विज में सही जवाब देकर 55 इंच का आईसर LED टीवी पुरस्कार हासिल किया। सोनल ने बताया कि उन्होंने दैनिक भास्कर की चुनावी क्विज प्रतियोगिता में पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए थे। उन्होंने दैनिक भास्कर की खबरों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें भास्कर ऐप की प्रत्येक खबर अच्छी लगती है। बिहार शरीफ के रविरंजन ने किया भास्कर का आभार बिहार शरीफ के अंबेर मोहल्ला के रहने वाले टीचर रवि रंजन कुमार ने क्विज में पूछे गए सवालों के सही जवाब दिए। वो लकी ड्रा के जरिए चुने गए विजेताओं में शामिल रहे। उन्होंने 55 इंच का LED TV जीता। रवि रंजन कुमार को नालंदा दैनिक भास्कर ऑफिस में ये पुरस्कार सौंपा गया। प्राइज मिलने के बाद रवि रंजन कुमार ने दैनिक भास्कर की पूरी टीम का आभार जताया। सीतामढ़ी के सूरज को मिली वॉशिंग मशीन सीतामढ़ी के सिरसिया वार्ड नंबर-14 के रहने वाले सूरज कुमार को वॉशिंग मशीन मिली है। सूरज गोयनका कॉलेज में बीए फाइनल ईयर के छात्र हैं। इनके बड़े भाई और पिता ने भी प्राइज जीता था। सूरज के बड़े भाई शिवम कुमार, जो फिलहाल रोहतास जिले में सर्वेयर के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने भी 2021 में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कूलर जीता था। परिवार के मुखिया विजय प्रसाद, जो एक सरकारी शिक्षक हैं, उन्होंने 2025 में स्मार्ट वॉच जीती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *