धुरपैली पंचायत में वारदात:युवक को चाची व चचेरे भाई ने पीटकर मार डाला, शव छिपाया

बड़ी चाची के साथ 6 साल से था अवैध संबंध
भास्कर न्यूज। अमौर धुरपैली पंचायत के वार्ड-4 में रविवार दोपहर अवैध संबंध व रुपए लेनदेन के विवाद में एक युवक के पीट-पीटकर हत्या कर कर दी गई। मृतक की पहचान भालचंद विश्वास (36 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने पति की बड़ी चाची व चचेरे भाई पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी चचेरा भाई घर छोड़ कर फरार है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जितेंद्र पांडे और थानाध्यक्ष अवधेश कुमार अपर थानाध्यक्ष अनंत राम, पुअनि शैलेश कुमार, रामरतन कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ-साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित पत्नी के फर्द बयान पर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बड़ी चाची से पैसा मांगने गया था पति, मां-बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला: मृतका की पत्नी गुंजा देवी ने बताया कि उनके पति का अपनी बड़ी चाची रोमा देवी के साथ बीते 2020 से अवैध संबंध चल रहा था। इसी अनैतिक रिश्ते के कारण उनका वैवाहिक जीवन पूरी तरह बर्बाद हो चुका था। पति ज्यादातर समय अपनी बड़ी चाची के पास ही बिताते थे और विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट करते थे। हाल में ही उनके पति भालचंद ने अपनी कुछ जमीन बेची थी, जिसके पैसों से घर निर्माण का कार्य चल रहा था। रविवार सुबह करीब वह अपने पति से मिस्त्री और लेबर को भुगतान करने के लिए 50 हजार रुपए मांगा। पति ने पैसे खत्म होने की बात कही, लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने वह रकम अपनी बड़ी चाची को दे दी है। जब मेरे पति वही रुपये वापस मांगने गए, तो वहां विवाद शुरू हो गया। रोमा देवी और उनके पुत्र अमित कुमार ने मिलकर भालचंद की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पहले पति के आने किया इंकार, अंदर देखा तो कंबल में लिपटी थी लाशछ मृतक की पत्नी ने बताया कि जब काफी देर मेरा पति घर नहीं पहुंचा तो वह उसे ढूंढते हुए बड़ी चाची के घर पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने पहले तो भालचंद के आने से इंकार कर दिया। लेकिन संदेह होने पर जब अंदर जाकर देखा, तो उसके होश उड़ गए। उनका को कंबल में लपेटकर छिपाया गया था। विरोध करने पर उन लोगों ने मेरे साथ भी मारपीट की।पत्नी के फर्द बयान पर एक महिला को हिरासत में लिया गया है। जबकि उसका आरोपी बेटा फरार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *