पंजाब में NEET परीक्षार्थियों को फ्री बस सुविधा:CM भगवंत मान ने किया ऐलान, बोले- सिर्फ एडमिट कार्ड दिखा देना, किराया माफ होगा

पंजाब में NEET के एग्जाम देने वाले बच्चे सरकारी बसों में फ्री में जा सकेंगे। इस बारे में CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा- कई गरीब बच्चे NEET का पेपर देते हैं। उनके पास सेंटर में जाने के किराए के पैसे भी नहीं होते। अभी जब अरविंद केजरीवाल ने NEET के बच्चो से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की। 21 जून को NEET का पेपर है। इसको लेकर पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में NEET की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ होगा। आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी। CM भगवंत मान का ट्वीट.. पंजाब की अन्य खबरें पढ़ें… जालंधर की बच्ची ने बनाया इंडिया रिकॉर्ड जालंधर की 8 वर्षीय हरनाज कौर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2026 में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने लटककर 25 सेकेंड में 50 हूला हूप करने का अनोखा कारनामा किया है, जिससे वह ऐसा करने वाली भारत की पहली बच्ची बन गई हैं। हरनाज ने बताया कि उनकी उम्र में भारत या विश्व में किसी अन्य बच्ची ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की है। उन्होंने अपनी इस अनूठी गेम को खुद ही विकसित किया है, जिसमें लटकने और हूला हूप करने को एक साथ जोड़ा गया है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली हरनाज पिछले चार साल से अधिक समय से हूला हूप का अभ्यास कर रही हैं। वह प्रतिदिन स्कूल जाने से पहले दो घंटे अभ्यास करती हैं और स्कूल के बाद होमवर्क निपटाने के बाद भी अपने खेल को समय देती हैं। (पढ़ें पूरी खबर) कनाडा में फिरौती मांगने वाला पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्थानीय व्यापारियों को डराकर वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ एबॉट्सफोर्ड पुलिस डिपार्टमेंट की एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स ने कार्रवाई की है। पंजाबी मूल के युवक 22 वर्षीय गुरसेवक को अरेस्ट कर चार्ज तय कर दिए हैं। अदालत युवक को 22 मई को सजा सुनाएगी। पुलिस ने रिलीज जारी कर कहा कि गिरफ्तार गुरसेवक सिंह जनता की सुरक्षा के लिए खतरा है। उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक धाराएं दर्ज की गई हैं। इस पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एबॉट्सफोर्ड पुलिस ने आरोपी की तस्वीर भी सार्वजनिक की है ताकि उसकी आपराधिक गतिविधियों से जुडे अन्य पीडितों या गवाहों का पता लगाया जा सके। (पढ़ें पूरी खबर) मनप्रीत अयाली का अकाली दल पुनर सुरजीत से इस्तीफा, सोशल मीडिया पर किया वीडियो पोस्ट पंजाब में शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के नेता मनप्रीत अयाली ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसका ऐलान उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपना वीडियो व पोस्ट डालकर दी है।हालांकि उन्होंने मैं यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि चाहे कितना भी दबाव हो, हम दिल्ली से चलने वाली पार्टियों-चाहे बीजेपी हो, आम आदमी पार्टी हो, कांग्रेस हो या बादल दल हो – उनमें जाने के बारे में सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सिख बुद्धिजीवियों और समूचे पंथ की भावनाओं के अनुसार जो भी फैसला होगा, हम पंथ की चढ़दी कला के लिए काम करेंगे। गुरु साहिब हमें सुमति दें कि हम निस्वार्थ भाव से पंथ और पंजाब की सेवा कर सकें। सारी संगत का धन्यवाद। (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना में सिलेंडर लीकेज से रसोई में भड़की आग, 2 बच्चे व चाचा झुलसा लुधियाना के ढंडारी खुर्द में मंगलवार देर शाम खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव के चलते भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आकर 2 मासूम बच्चों और उनके चाचा समेत तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। बिहार के सीतापुर के रहने वाले आनंद कुमार सोमवार को ही अपने परिवार के साथ लुधियाना में रहने वाले अपने छोटे भाई अंकुश के घर आए थे। देर शाम जब घर में खाना पकाने की तैयारी चल रही थी तभी अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा। रिसाव इतना तेज था कि देखते ही देखते रसोई में आग भड़क उठी। आग की लपटों ने पास ही मौजूद आनंद कुमार के दो बेटों 7 वर्षीय यश और 6 वर्षीय अर्श को अपनी चपेट में ले लिया। बच्चों को बचाने की कोशिश में उनका 18 वर्षीय चाचा अंकुश भी गंभीर रूप से झुलस गया। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *