यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ HC ने सहारा कमर्शियल की याचिका खारिज की, यहां नई विधानसभा बनेगी

लखनऊ हाईकोर्ट ने ‘सहारा सिटी’ का कब्जा वापस लेने की याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी में लखनऊ नगर निगम की कार्रवाई को सही ठहराया है। वहीं सहारा कमर्शियल की सभी दलीलों को खारिज कर दिया है। करीब 170 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। नगर निगम ने लीज शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए सहारा सिटी को अपने कब्जे में ले लिया था। अब कोर्ट के इस फैसले से न केवल निगम का पक्ष मजबूत हुआ है, बल्कि सहारा सिटी की जमीन पर नई विधानसभा बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। पढ़िए पूरी खबर…
फर्रुखाबाद में बेल्ट-थप्पड़ से सिपाही की पिटाई का VIDEO, 4 पर मुकदमा; एक आरोपी गिरफ्तार फर्रुखाबाद में एक सिपाही की पिटाई का वीडियो सामने आया है। घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के छोटी जेल चौराहे के पास स्थित एक देसी शराब के ठेके की बताई जा रही है। वीडियो में कुछ युवक पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को बेल्ट और थप्पड़ों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सिपाही एक ऊंचे स्थान पर बैठा है, तभी एक युवक उसे थप्पड़ मारता है और दूसरा बेल्ट से हमला करने लगता है। जब सिपाही उठने की कोशिश करता है तो उसे धक्का देकर गिरा दिया जाता है। लगातार मारपीट की जाती है। पीड़ित सिपाही राजीव कुमार के तहरीर पर 4 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… सपा सांसद अफजाल अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक; हाईकोर्ट ने दी राहत इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक अंतरिम रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 13 मई को होगी। मामला साल 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान का है। अफजाल के खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। उन पर आरोप लगा था कि चुनाव प्रचार का समय खत्म होने के बाद भी उन्होंने बैठक की और प्रचार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच पूरी की और अफजाल अंसारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। ट्रायल कोर्ट ने मामले में चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए अफजाल को समन जारी किया। अफजाल अंसारी ने ट्रायल कोर्ट की पूरी कार्यवाही को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पढ़िए पूरी खबर सुल्तानपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रास्ते में घेरकर कुल्हाड़ी से हमला किया सुल्तानपुर में एक युवक की लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से पीटकर हत्या कर दी गई। मरने वाले युवक के बड़े भाई ने प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। दोनों पक्षों में इसी बात की रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि गांववालों ने अपने पैसे से सड़क का निर्माण कराया था, जिसका भुगतान प्रधान ने ले लिया था। मंगलवार शाम युवक जब घर लौट रहा था तो आरोपियों ने उसे घेरकर रोक लिया और हमला कर दिया। देर रात लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के लिए 2 टीमें लगाई गई हैं। 4 दिन पहले ही युवक के पिता की तेरहवीं हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… फतेहपुर में गैंगरेप पीड़िता से मिलने जा रहे भाजपा नेताओं को रोका, पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया फतेहपुर में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। उन्हें हाउस अरेस्ट कर किया। हाउस अरेस्ट हुए नेताओं में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, खागा विधायक कृष्णा पासवान और पूर्व राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल शामिल हैं। उन्हें कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में हाउस अरेस्ट किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

मुस्लिमों की मॉब लिंचिंग पर मानवाधिकार आयोग मौन रहता है; हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, मदरसों की जांच पर रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मदरसों के मामले में सुनवाई करते हुए तल्ख टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा- जब मुस्लिमों की मॉब लिंचिंग होती है तो मानवाधिकार आयोग मौन रहता है। वह अपनी ड्यूटी के बजाए मदरसों की जांच के आदेश दे रहा है। यूपी के 588 अनुदानित मदरसों की ईओडब्लू से जांच के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मॉब लिंचिंग को लेकर टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने मानवाधिकार आयोग की ओर से मदरसों की जांच ईओडब्ल्यू से कराए जाने के आदेश को प्रथमदृष्ट्या गैरकानूनी बताते हुए सवाल उठाए। मदरसों की जांच को चुनौती देते हुए टीचर्स एसोसिएशन मदारिस अरबिया व दो अन्य ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की हैं। याचिकाकर्ताओं ने नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन व 8 अन्य के खिलाफ याचिका दाखिल की है। जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस विवेक सरन की बेंच ने मदरसों के मामले की सुनवाई की। 11 मई को अब हाईकोर्ट मामले में अगली सुनवाई करेगा। पढ़िए पूरी खबर किन्नरों का नेग वसूलना अवैध, कानूनी मान्यता नहीं दे सकते; हाईकोर्ट का बड़ा फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने किन्नर समुदाय के नेग के नाम पर वसूली को अवैध करार दिया है। कोर्ट ने साफ किया कि इसे किसी भी स्थिति में कानूनी मान्यता नहीं दी जा सकती। बिना विधिक आधार के धन वसूलना भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध है। यह आदेश न्यायमूर्ति आलोक माथुर और जस्टिस अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने किन्नर रेखा देवी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया। याचिका में गोंडा जिले के कुछ क्षेत्रों को नेग वसूली के लिए आरक्षित करने की मांग की गई थी। याची ने दलील दी थी कि वह वर्षों से अपने इलाके में नेग मांगती आ रही है, लेकिन अन्य किन्नरों के पहुंचने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ‘जजमानी परंपरा’ के तहत यह एक पारंपरिक अधिकार बन चुका है, जिसकी रक्षा के लिए कोर्ट को हस्तक्षेप करना चाहिए। खंडपीठ ने इन दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि किसी परंपरा के आधार पर अवैध वसूली को वैध नहीं ठहराया जा सकता। यदि ऐसी मांग स्वीकार की जाती है, तो यह अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसा होगा। कानून में भी नेग वसूली को लेकर कोई प्रावधान नहीं है। पढ़िए पूरी खबर… थ्रेसर में फंसकर जड़ समेत उखड़े युवती के बाल: एटा में गेहूं की सफाई के दौरान हादसा एटा में गेहूं की सफाई करते समय थ्रेसर मशीन में फंसकर युवती के बाल सिर से उखड़ गए। गर्दन का मांस फट गया। चेहरा भी लहूलुहान हो गया। युवती अपने पिता और भाइयों के साथ सुबह खेत में काम कर रही थी। तत्काल स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां से वीरांगना लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां आईसीयू में इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है- युवती की हालत बेहद नाजुक है। अगर ब्लड में इंफेक्शन होता है तो जान बचाना बेहद मुश्किल होगा। अगर जान बचती भी है तो प्लास्टिक सर्जरी लगभग असंभव है। घटना जिला मुख्यालस से 40 किलोमीटर दूर जैथरा थाना क्षेत्र के नगला बेनी गांव की है। पूरी खबर पढ़िए BBAU में छात्रा की मौत से गुस्साए स्टूडेंट्स का हंगामा: कुलपति आवास का घेराव, रात से धरने पर बैठे बाबासाहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) में इंटीग्रेटेड बेसिक साइंस की फर्स्ट ईयर स्टूडेंट अनामिका सिंह की मंगलवार देर शाम मौत हो गई। इससे गुस्साए स्टूडेंट्स ने कुलपति आवास का घेराव कर हंगामा किया। स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि यशोदा हॉस्टल का दूषित खाना खाने से छात्रा बीमार हुई थी, जिसके बाद उसकी मौत हुई। देर रात तक हंगामा चलता रहा। मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। छात्र कुलपति से मिलने की मांग पर अड़े रहे। इनमें से कुछ स्टूडेंट्स आज बुधवार सुबह भी कुलपति आवास के बाहर धरना दे रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर… शादी के तीसरे दिन ही युवक ने किया सुसाइड: गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, गोरखपुर में खुशियां मातम में बदलीं गोरखपुर में 29 साल के एक युवक का शादी के तीसरे दिन ही सुसाइड करने का मामला सामने आया है। युवक ने देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 25 अप्रैल को ही महराजगंज की एक लड़की से उसकी धूमधाम से शादी हुई थी। 26 अप्रैल को दुल्हन घर भी आ गई थी। युवक के सुसाइड के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी है। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… लखनऊ में डॉक्टरों को भी करनी होगी जनगणना: सीनियर्स को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, आदेश जारी लखनऊ में जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। लेकिन, अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। बीआरडी अस्पताल 100 से अधिक बेड की क्षमता वाला अस्पताल है। यहां प्रतिदिन 1100 से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। डॉक्टर, पैरामेडिकल, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को जनगणना कार्य में लगा दिया गया है। हालात यह है कि अस्पताल के सीएमएस, एमएस, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट, फार्मासिस्ट, ईएमओ, इमरजेंसी वार्ड ब्वॉय और नर्सिंग स्टाफ तक को ड्यूटी में शामिल कर लिया गया है। सभी को 28 अप्रैल को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर… आगरा डीपीएस स्टूडेंट पर एफआईआर में तीन पुलिसकर्मी निलंबित: जेजे एक्ट के उल्लंघन में गिरी गाज, एफआईआर भी खारिज आगरा के थाना सिकंदरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में पंच मारकर 10वीं के छात्र के दांत और जबड़ा तोड़ने के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज की। इसके बाद पुलिस खुद ही कटघरे में खड़ी हो गई। सात साल से कम सजा वाले अपराध में बिना किशोर न्याय बोर्ड की रिपोर्ट के नाबालिग पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकती, लेकिन पुलिसकर्मियों ने नियमों का पालन नहीं किया और सीधे नाबालिग छात्र पर एफआईआर दर्ज कर दी। मामला सामने आने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की। दरोगा और दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *