हरियाणा के नूंह में लिव इन पार्टनर हसीना की हत्या के मामले में पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें पता चली हैं। पहली बात ये कि हसीना का इस्तेमाल रफीक गाड़ियां लूट करने में चारे के तौर पर करता था। वह सुनसान रास्ते पर खड़ी होकर गाड़ियां रुकवाती थी और फिर मौका पाकर रफीक लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था। हसीना के भाई शकील ने ये आरोप लगाया है। दूसरी बात ये है कि कुछ दिन पहले हसीना के साथ मारपीट की थी। उस समय हसीना ने पड़ोस के एक युवक के मोबाइल से डायल 112 पर कॉल भी की थी। जिस युवक के फोन से यह कॉल की गई थी, उससे रफीक की पुरानी रंजिश है। इसी बात को लेकर रफीक का हसीना से झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में आकर गाड़ी से टक्कर मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पत्थरों से बांधकर कुएं में फेंक दिया। कौन थी हसीना, कैसे पति से तलाकर लेकर वो रफीक के चक्कर में फंसी, क्या थी वो वजह, जो उसकी हत्या का कारण बनी और अब तक पुलिस के सामने क्या-क्या बातें आईं? इन सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़िए दैनिक भास्कर की पूरी रिपोर्ट…. कुएं से ऐसे निकाला गया हसीना का शव, देखें PHOTOS…. पहले जानिए कौन थी हसीना और कैसे रफीक के संपर्क में आई… कैसे हुआ हसीना का मर्डर और शव तक कैसे पहुंची पुलिस… 24 अप्रैल को रफीक ने दर्ज कराई गुमशुदगी हसीना के बड़े भाई हनीफ ने बताया कि रफीक ने ही 24 अप्रैल को नूंह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसमें हसीना को अपनी पत्नी बताते हुए कहा कि उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं है, वह 19 अप्रैल से लापता है। उसने पुलिस से हसीना की बरामदगी की मांग की थी। यह खबर जब मीडिया में आई तो हसीना के गांव सिंगार तक भी पहुंची। इसी को देखते हुए हनीफ ने रफीक को कॉल की और बहन के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि रफीक ने उसे कोई जानकारी नहीं दी। परिवार को दी धमकी- लाश ढूंढकर दिखा दो हनीफ के मुताबिक, वह फरीदाबाद में रहकर काम करता है। जब उसे बहन हसीना के लापता होने की सूचना मिली तो उसने छोटे भाई शकील को उसकी तलाश में लगाया। काफी तलाश करने के बाद भी जब हसीना का कोई सुराग नहीं मिला तो शकील ने फिर रफीक से बात की। आरोप है कि रफीक ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि “बझेड़ा के जंगलों में लाश ढूंढकर दिखा दो, मैं बड़ा बदमाश हूं”। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क कर पूरी बात बताई। घर से 3 किलोमीटर दूर कुएं में मिला शव बझेड़ा के जंगलों में लाश पड़ी होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने हसीना के परिवार के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच जंगल के बीच कुंए में दुर्गंध आने पर वहां तलाश की गई तो महिला का शव पड़ा होने का पता चला। पुलिस ने शव को निकलवाया तो मृतका की पहचान हसीना के रूप में हुई। शव को पत्थरों के साथ बांधा हुआ था। पुलिस ने कुएं से जब शव निकाल तो उसमें दो मोटरसाइकिल के फ्रेम भी मिले हैं। यह कुआं रफीक के घर से करीब 3 किलोमीटर दूर है। अब जानिए पुलिस को इस मामले में क्या-क्या पता चला…. —————————————— ये खबर भी पढ़ें… ‘गोली मारी, पत्थर बांधकर शव कुएं में फेंका’:नूंह में बिना शादी 6 साल युवक संग रही; भाई से लिव-इन पार्टनर बोला- लाश ढूंढकर दिखाओ नूंह के शकील ने अपनी 26 वर्षीय बहन हसीना की हत्या का आरोप रफीक पर लगाया है। 6 साल से हसीना बिना शादी किए रफीक के साथ रह रही थी। वह 19 अप्रैल को लापता हो गई थी। इसके बाद 28 अप्रैल को उसका शव बझेड़ा गांव के कुएं से बरामद हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)