पंजाब पुलिस की कस्टडी से भागता कैदी मुठभेड़ में ढेर:होशियारपुर में कॉन्स्टेबल से भिड़ा, चाकू मारा; पुलिस बोली- हाथापाई में चली गोली

होशियारपुर में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे कैदी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस शनिवार (16 मई) को मेडिकल जांच के लिए 3 कैदियों को अस्पताल लेकर आई थी। उन्हें ई-रिक्शा से एम्बुलेंस तक ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक कैदी ने अचानक भागने की कोशिश की। जब एक सीनियर कांस्टेबल ने उसे पकड़ने की कोशिश की आरोपी ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। उसने पुलिस कॉन्स्टेबल से हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान गोली चली और कैदी की वहीं मौत हो गई। होशियारपुर के SSP संदीप कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी का पिता भी NDPS मामले में जेल में बंद है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास चाकू कैसे पहुंचा और उसे यह किसने दिया। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… ड्रग तस्कर था आरोपी
पुलिस के अनुसार इस घटना के समय आरोपी नसीब सिंह अकेला ही था। सीनियर कांस्टेबल जसदीप सिंह ने घायल होने के बावजूद अत्यधिक बहादुरी से आरोपी को रोकने का प्रयास किया। मृतक आरोपी नसीब सिंह पर हत्या, हत्या के प्रयास और ड्रग्स (NDPS) के तहत 7 एफआईआर दर्ज थीं और वह एक सजायाफ्ता अपराधी था। उसका पिता शशि भी हत्या और ड्रग्स के मामले में जेल में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *