पंजाब- बोरवेल में गिरा बच्चा, 90 फीट नीचे फंसा:कैमरे में हलचल करते दिखा; 4 जेसीबी मशीन से खुदाई करवाई जा रही

पंजाब के होशियारपुर में 3 साल का बच्चा खेलते समय 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया और 90 फीट नीचे जाकर फंस गया। जहां पर बच्चा फंसा है, वहां पानी है। उसके नीचे फंसे होने की पहली हलचल कैमरे में दिखाई दी। बच्चा घबराया हुआ है और रो रहा है। प्रशासन ने खुदाई के लिए 4 जेसीबी मशीन को लगाया हुआ है। एसएसपी संदीप कुमार मलिक मौके पर पहुंच गए हैं। डॉक्टरों की टीम, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, NDRF और SDRF मौके पर मौजूद हैं। गांव वालों ने बताया कि बच्चा सीधे नीचे गिरा है और अंदर से उसकी हलचल महसूस हो रही है। इसी वजह से उम्मीद है कि उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। समाजसेवी संस्था बाबा दीप सिंह सेवा दल के प्रमुख मनजोत सिंह तलवंडी की टीम भी प्रशासन के साथ मिलकर बच्चे को बाहर निकालने में जुटी हुई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घर के बाहर खेतों में खेल रहा था बच्चा
जानकारी के अनुसार, गांव भेखोवाल में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे 3 साल का गुरकरण सिंह उर्फ वंश घर के बाहर खेतों में खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसला और वह बोरवेल में जा गिरा। घटना का पता चलते ही परिवार और गांव में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। SHO ने क्या बताया, 3 पॉइंट में पढ़िए… अंधेरे में रेस्क्यू के लिए लाइट का इंतजाम बच्चे को बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने मौके पर 4 जेसीबी मशीनें लगाईं। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई परेशानी न आए, इसके लिए लाइट और अन्य जरूरी इंतजाम भी किए गए। एसडीएम समेत कई अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के PHOTOS… खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *