पंजाब में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:दिन में तेज हवाएं चलेंगी, लू से मिलेगी राहत, तापमान सामान्य से नीचे; फरीदकोट सबसे गर्म

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आज (11 मई) को धूल भरी आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। कुछ स्थानों पर बारिश भी होने की संभावना है। 14 मई तक इसी तरह का मौसम रहेगा। वहीं, गत 24 घंटे में तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि हुई है, लेकिन अभी भी यह सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री नीचे है। फरीदकोट सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में कुछ जगहों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तापमान फिर से 40 डिग्री के पार पहुंचा पिछले कई दिनों के बाद राज्य में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 42.8 डिग्री और बठिंडा में 40.9 डिग्री रहा। इसके अलावा फाजिल्का में 39.0 डिग्री, फिरोजपुर में 37.1 डिग्री, एसबीएस नगर में 36.7 डिग्री, पठानकोट में 36.0 डिग्री, अमृतसर में 35.9 डिग्री, पटियाला में 35.8 डिग्री, लुधियाना में 35.6 डिग्री, चंडीगढ़ में 35.0 डिग्री, श्री आनंदपुर साहिब में 34.8 डिग्री, मोहाली एयरपोर्ट में 34.6 डिग्री, भाखड़ा डैम में 34.5 डिग्री, होशियारपुर में 34.1 डिग्री और रोपड़ में 34.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। तापमान में सबसे ज्यादा 2.5 डिग्री की वृद्धि फरीदकोट में हुई, जबकि बठिंडा और एसबीएस नगर में क्रमश: 1.8 और 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं रोपड़ में 1.5 डिग्री, भाखड़ा डैम में 1.0 डिग्री और पटियाला व चंडीगढ़ में हल्की गिरावट दर्ज हुई। वेस्टर्न डिस्टरबेंस हुआ एक्टिव मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) इलाके में सक्रिय हुआ है। कल रात यह पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंच गया। इसके प्रभाव से पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। इस वजह से 11 मई की रात या 12 मई की सुबह तक पंजाब में बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। 14 मई तक बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 14 मई तक पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 11 मई को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 12 से 14 मई तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम 12 मई
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन्हीं इलाकों के साथ फाजिल्का और मुक्तसर में बारिश की संभावना है। 13 मई
पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा रूपनगर और मोहाली में बारिश की संभावना है। 14 मई
पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और कपूरथला में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन्हीं 5 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *