पंजाब- AAP मंत्री का ED केस, 2 अफसर दिल्ली तलब:IAS गर्ग, लेडी डायरेक्टर के साथ 2 कारोबारी भी बुलाए; गमाडा चीफ जालंधर ऑफिस में पेश

पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी के बाद अब ED की जांच अधिकारियों तक पहुंच गई है। दो विभागों के 3 अफसर समेत कुल 5 लोगों को ED ने तलब किया है। इनमें गमाडा के चीफ संदीप कुमार आज जालंधर ED ऑफिस में पेश हुए। उनके साथ आया स्टाफ अपने साथ कई फाइलें लेकर पहुंचा। वहीं बाकी लोगों को अभी दिल्ली ED ऑफिस में पेश होना है। सभी को जरूरी रिकॉर्ड के साथ बुलाया गया था। वहीं, आज दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद ED ने संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा अरोड़ा की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई है, जहां ED अपना जवाब दाखिल करेगी। मंत्री के साथ ये अफसर फंसे ED जालंधर के जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर को तलब किया है। समन जालंधर ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर अक्षय कुमार की ओर से भेजा गया था। ED ने न्यू चंडीगढ़ में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से जुड़ा रिकॉर्ड मांगा है। इन प्रोजेक्ट्स से जुड़े कई नामी बिल्डरों के ठिकानों पर 8 और 9 मई को रेड हुई थी। इसके अलावा ED ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर बसंत गर्ग को भी पेश होने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा पावरकॉम की डायरेक्टर (कमर्शियल) हरशरण कौर त्रेहन और कारोबारी साझेदार हेमंत सूद व चंद्रशेखर को भी तलब किया गया है। जिन्हें ED ने तलब किया, उन पर क्या आरोप लगे बसंत गर्ग और हरशरण कौर: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग (IAS) और पावरकॉम की डायरेक्टर (कॉमर्शियल) हरशरण कौर त्रेहन का नाम उस विवाद में सामने आया है, जो पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड को कथित तौर पर दिए गए लाभ से संबंधित है। कंपनी ने अपनी बिजली सप्लाई का वोल्टेज बदलने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद कंपनी ने 2 फरवरी को करीब 1.97 करोड़ रुपए की पुरानी बैंक गारंटी वापस करने के लिए पत्र लिखा। आरोप है कि पावरकॉम ने बिना नई संशोधित बैंक गारंटी जमा करवाए ही अगले दिन, यानी 3 फरवरी को पुरानी गारंटी जारी कर दी। ईडी अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या तत्कालीन बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के दबाव या मिलीभगत के चलते पावरकॉम के कॉमर्शियल विभाग ने नियमों को दरकिनार कर कंपनी को वित्तीय लाभ पहुंचाया। कारोबारी हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल: लुधियाना के वित्तीय निवेशक हेमंत सूद, जिन्हें फाइंडोक फिनवेस्ट का प्रमुख बताया जाता है और जालंधर के कारोबारी चंद्रशेखर अग्रवाल को भी ईडी ने समन जारी किया है। दोनों को अरोड़ा के करीबी सहयोगी और कारोबारी साझेदार माने जाते हैं। ईडी के मुताबिक, संजीव अरोड़ा पर करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्तियां और गुरुग्राम में जमीन खरीदने के आरोप हैं। जांच एजेंसी को संदेह है कि कथित अवैध वित्तीय लेनदेन, शेल कंपनियों के जरिए फंड रूटिंग और संदिग्ध निवेशों के प्रबंधन में इन दोनों कारोबारियों की भूमिका हो सकती है। गमाडा के सीए संदीप सिंह भी तलब: ईडी ने गमाडा के सीए संदीप सिंह को भी तलब किया है। हालांकि उन पर फिलहाल किसी प्रत्यक्ष आरोप की जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, गमाडा में सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) से जुड़ी फाइलों को मंजूरी देने के रिकॉर्ड के संबंध में उनसे पूछताछ की जानी है। संजीव अरोड़ा केस में अब तक क्या हुआ *********** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब के AAP मंत्री मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार: ED टीम अरोड़ा को चंडीगढ़ से दिल्ली ले गई; केजरीवाल बोले- पार्टी तोड़ने की कोशिश केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह हुई रेड के वक्त वह चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित अपनी सरकारी कोठी पर ही थे। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *