आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक रोड शो है। इसे लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक संबंधित रूटों पर प्रतिबंध रहेगा। एयरपोर्ट जाने वाले लोगों से 3 घंटे पहले घर से निकलने की अपील की है। हालांकि इस प्रतिबंध से इमरजेंसी वाहनों को बाहर रखा गया है। गांधी मैदान और उसके आसपास का इलाका पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट, बेली रोड, पटेल गोलंबर, गर्दनीबाग, सहित कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। इसके अलावा पटना जंक्शन से डाकबंगला की ओर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। जीपीओ ऊपर / नीचे से कोतवाली की ओर और पुलिस लाईन तिराहा से कोतवाली की ओर बुद्धमार्ग में सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। डाकबंगला चौराहा से सभी प्रकार के वाहनों को न्यू डाकबंगला, भट्टाचार्या मोड से राजेन्द्र पथ की ओर जाने दिया जायेगा। न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जेपी गोलम्बर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग सुरक्षित रहेगा। किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में इस मार्ग से होकर तारा हॉस्पीटल अथवा पीएमसीएच, पटना व अन्य नजदीकी हॉस्पीटल पहुंच जायेगा। इस मार्ग पर सामान्य आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस लाईन तिराहा से गांधी मैदान गाड़ियां नहीं चलेंगी पुलिस लाईन तिराहा से गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। रामगुलाम चौक से पश्चिम, जेपी गोलम्बर की ओर वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जेपी गोलम्बर से डाकबंगला चौराहा तक एवं डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन गोलम्बर तक के मार्ग में सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहन /ठेला/खोमचा आदि की पार्किंग वर्जित रहेगा। बुधमार्ग से पूरब छज्जूबाग टीएन बनर्जी पथ पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। नवीन पुलिस केन्द्र गेट नं-01 से बैंक गेट आने-जाने वाले वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रामगुलाम चौक से दक्षिण एक्जीविशन रोड में सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहन / ठेला/खोमचा आदि की पार्किंग वर्जित रहेगा। गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाके पूरी तरह बंद रहेंगे डीएम आवास (चिल्ड्रेन पार्क) से पुलिस लाईन तिराहा तक के मार्ग में किसी भी प्रकार के वाहन/टेला / खोमचा आदि की पार्किंग वर्जित रहेगा। गांधी मैदान के बाहर चारों तरफ सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहन / ठेला/खोमचा आदि की पार्किंग वर्जित रहेगा। गांधी मैदान के अन्दर किसी भी प्रकार के वाहन / ठेला/खोमचा आदि का प्रवेश वर्जित रहेगा। ठाकुरबाड़ी मोड़ / बाकरगंज मोड़ से पश्चिम गांधी मैदान की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा। IMA हॉल / होटल पनास / ट्वीन टावर / मौर्या होटल के सभी कटिंग से गांधी मैदान की ओर भी किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नहीं होगा। अशोक राजपथ में जामुन गली मोड से पश्चिम (कारगिल चौक) की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। बुद्धमार्ग में कोतवाली “टी” से पुलिस लाईन तिराहा तक पूरब (गांधी मैदान) की ओर जाने वाले सभी मार्ग वाहनों के आवागमन को लिए बंद रहेंगे। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री जगदेव पथ होकर जा सकते गांधी मैदान क्षेत्र में स्थित कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारी जेपी गंगा पथ / अशोक राजपथ में डबल डेकर ब्रिज के नीचे वाहनों की पार्किंग कर सकते हैं। कृष्णा घाट से पश्चिम गंगापथ के दोनों पलैंक पर दीघा गोलम्बर तक (कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहनों को छोड़कर) वाहनों का परिचालन यथावत रहेगा। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री यथासंभव जगदेव पथ का प्रयोग कर सकते हैं।