सम्राट चौधरी के CM बनने के 22 दिन बाद आज उनकी कैबिनेट का विस्तार होगा। 27-30 नए मंत्री गांधी मैदान में आयोजित इस मेगा इवेंट में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। शपथ से लगभग 16 घंटे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंच गए। उन्होंने देर रात तक जदयू के ललन सिंह, संजय झा के अलावा NDA के अन्य नेताओं के साथ बैठक कर कैबिनेट के चेहरे को फाइनल किया है। संभावित मंत्रियों को देर रात से ही शपथ के लिए फोन जाने लगे। तय फॉर्मूले के मुताबिक BJP से 13, JDU से 11, LJP(R) से 2 और HAM व RLM से 1-1 मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रियों की लिस्ट में ये नाम फाइनल बीजेपी से
1.दिलीप जायसवाल
2.विजय सिन्हा
3.श्रेयसी सिंह
4.मंगल पांडे
5.रमा निषाद
6.सुरेंद्र मेहता
7.राम कृपाल यादव
8.अरुण शंकर प्रसाद
9.प्रमोद चंद्रवंशी
10.लखेंद्र पासवान
11.संजय टाइगर
12.नारायण प्रसाद जेडीयू से 1.श्रवण कुमार
2.मदन साहनी
3.लेशी सिंह
4.अशोक चौधरी
5. सुनील कुमार
6. रत्नेश सदा
7. बुलो मंडल
8. भगवान सिंह कुशवाहा
9. शीला मंडल लोजपा आर से
1.संजय सिंह
2.संजय पासवान हम से संतोष सुमन, आरएलएम से दीपक प्रकाश PM एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो करेंगे PM मोदी एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक करीब 8 km लंबा रोड शो करेंगे। इस दौरान 16 जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा। PM का काफिला पटना एयरपोर्ट से निकलकर हार्डिंग रोड, बीजेपी हेडक्वार्टर होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर, डाक बंगला चौराहा से जेपी गोलंबर होते हुए गेट नंबर एक से गांधी मैदान में एंट्री करेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा NDA के जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा समेत सभी दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। तीन मंच पर नेताओं के बैठने की व्यवस्था गांधी मैदान में तीन मंच के साथ 12 हजार स्क्वायर फीट में जर्मन हैंगर से पंडाल तैयार किया गया है। तीनों मंच पर अलग-अलग तरह की व्यवस्था है। मुख्य मंच: यहां मंत्रियों को राज्यपाल सय्यद अता हसनैन शपथ दिलाएंगे। PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व CM नीतीश कुमार समेत बड़े नेता मौजूद रहेंगे। जनप्रतिनिधि मंच: इस मंच पर राज्य के सभी विधायक और विधान पार्षद (MLC) बैठेंगे। यह मंच राजनीतिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी को व्यवस्थित रखने के लिए बनाया गया है। सांस्कृतिक मंच: कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। स्थानीय कलाकार बिहार की संस्कृति और परंपरा की झलक पेश करेंगे। SPG के कंट्रोल में गांधी मैदान, 8km में फोर्स तैनात
पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम हैं। पूरे गांधी मैदान को SPG ने अपने कंट्रोल में ले लिया है। गांधी मैदान और आसपास के इलाके में 80 मजिस्ट्रेट, 100 पुलिस अधिकारी और 3 हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान के बीच 8km की दूरी में फोर्स तैनात किए गए हैं। गांधी मैदान के हर एंट्री गेट पर चेकिंग और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड भी अलर्ट मोड में है। अशोक राजपथ, फ्रेजर रोड, डाक बंगला चौराह, पटना एयरपोर्ट, पटना जंक्शन सहित आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। 3 बजे दोपहर तक तक गांधी मैदान के रुट में नो एंट्री VVIP मूवमेंट के मद्देनजर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक गांधी मैदान और एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक एसपी के मुताबिक शेखपुरा मोड़ से एयरपोर्ट तक किसी गाड़ी की एंट्री नहीं होगी।