पटियाला में मेडिकल स्टूडेंट की हत्या:तेजधार हथियार से किया हमला; रूम के बाहर पड़ी मिली लाश, साथ रहने वाला लड़का गायब

पटियाला में मेडिकल स्टूडेंट की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। उसका शव रूम के बाहर पड़ा था। मृतक की पहचान मानसा जिले के बरेटा कस्बे के रहने वाले कमल कुमार के रूप में हुई है। कमल कुमार पटियाला की न्यूज लाल बाग कॉलोनी में पीजी में रहता था घटना रविवार रात की बताई जा रही है। इसका पता सोमवार को चला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर अस्पताल चली गई। हत्या के बाद से उसके साथ रहने वाला रूममेट भी वहां नहीं है। जिससे पुलिस इस एंगल पर भी जांच करने में जुट गई है। देर रात तक उसके परिजन भी वहां पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *