पठानकोट में नशा करती युवती समेत 6 गिरफ्तार:पुलिस ने घर में की रेड, सिल्वर पेपर और नोटों से खींच रहे थे; हेरोइन भी बरामद

पठानकोट पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए रामनगर इलाके में चार मरला क्वार्टर के छापेमारी कर 5 युवकों और एक युवती को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। युवकों से हेरोइन भी बरामद की गई। पुलिस ने सभी 6 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसआई अरुण कुमार पुलिस पार्टी के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त और चेकिंग के संबंध में सैली रोड, पटेल चौक और पीर बाबा चौक से होते हुए राम नगर की ओर जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी चार मरला क्वार्टर पहुंची, तो वहां के निवासियों ने पुलिस की गाड़ी रोककर सूचना दी कि मुनीष उर्फ नीशू के घर पर रोजाना संदिग्ध व्यक्तियों का आना-जाना लगा रहता है। इस समय भी वहां कुछ बाहरी युवक मौजूद हैं। पुलिस ने तुरंत की छापेमारी सूचना पर जब पुलिस टीम मुनीष के घर पहुंची, तो घर का दरवाजा खुला था। पुलिस को देखकर वहां मौजूद एक युवती घबरा गई और कमरे की ओर भागने लगी। पुलिस टीम ने तुरंत घर के अंदर प्रवेश किया, जहां सामने वाले कमरे में बेड पर 5 युवक नशा करते हुए पाए गए। सिल्वर पेपर और नोटों से खींच रहे थे नशा पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक सिल्वर पेपर, लाइटर और 10-10 रुपये के मुड़े हुए नोटों की मदद से नशे का सेवन कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बेड के किनारे बैठे एक युवक ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ एक भारी पारदर्शी लिफाफा जमीन पर फेंक दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पांचों युवकों और भागने की कोशिश कर रही महिला को काबू कर लिया। पुलिस ने हेरोइन और सामान किया बरामद तलाशी के दौरान पुलिस ने 7 ग्राम 73 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा), इस्तेमाल हुए 3 सिल्वर पेपर, 3 लाइटर और 10-10 रुपये के 3 भारतीय करेंसी नोट बरामद किए। पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई महिला भी नशे की हालत में थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *