पत्नी के बॉयफ्रेंड का ‘लव यू लड्डू’ स्टेटस देख सुसाइड:लिव-इन में भी रहने लगी, लिखा- मंजिल मिल गई; यमुनानगर में पति ने पिया कीटनाशक

हरियाणा के यमुनानगर में पत्नी के घर ना लौटने पर उसके पति ने कीटनाशक पीकर सुसाइड कर लिया। अब मामले में खुलासा हुआ है कि पति जसबीर (38) को पत्नी नीतू (35) के बॉयफ्रेंड का पता चल गया था। उसने बॉयफ्रेंड संग पत्नी का फोन पर लगा सटेटस देख लिया था, जिसें लिखा था- लव यू लड्‌डू, सपना आखिरकार पूरा हो गया। मुझे अपनी मंजिल मिल गई है। यह स्टेटस देख जसबीर ने पता किया तो पता चला कि पत्नी अब बॉयफ्रेंड के संग लिव-इन में रहने लगी है। इसी से परेशान होकर उसने बुधवार शाम यह कदम उठाया। कीटनाशक पीने के बाद वह तुरंत नीचे आया और परिजनों को बता दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। रात करीब एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लव यू लड्डू सटेटस देखा… मृतक की पहचान जसबीर सिंह (38) निवासी दामला के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक, जसबीर को उसकी पत्नी की बेवफाई का पता करीब 20 दिन पहले लगा था। उसने पत्नी के फोन में लगे लव यू लड्डू का सटेटस देख लिया था। स्टेट्स में पत्नी और बॉयफ्रेंड मोहित की फोटो थी, जिसमें दोनों ने बेड पर लेटकर सेल्फी ली थी। पत्नी ने अपने सटेटस में यह भी लिखा था कि मेरा सपना आखिरकार पूरा हो गया। मुझे अपनी मंजिल मिल गई है। तीन बहनों का इकलौता भाई था युवक जसबीर तीन बहनों का इकलौता भाई और दो बच्चों (10 और 12 साल के लड़के) का पिता था। ड्राइविंग का काम करता था। उसकी शादी 15 साल पहले यूपी की नीतू (35) से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में रिश्ते बिगड़ने लगे। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही मामले में जांच अधिकारी एसआई लखविंद्र ने कहा कि नीतू और उसके प्रेमी मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा जसबीर का मोबाइल भी कब्जे में लिया गया है, जिससे मामले से जुड़ी कई बातें सामने आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *