पानीपत में किशोरी के साथ रेप:नाबालिग को बहला-फुसलाकर सेंटर पर ले गया युवक, सुबह वापस घर के बाहर छोड़ा

पानीपत के थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप किए जाने की वारदात सामने आई है। आरोपी पीड़िता को देर रात बहला-फुसलाकर सैनी कॉलोनी स्थित एक सेंटर पर ले गया और वहां उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO) सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात घर से लापता हुई थी नाबालिग पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता, जो पेशे से मजदूर हैं, ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बड़ी बेटी 5 मई की रात को करीब 1:30 बजे घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे काफी ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पूरा परिवार रात भर चिंता और दहशत के साए में रहा। आरोपी घर छोड़कर हुआ फरार सुबह करीब 4:30 बजे एक लड़का उनकी बेटी को घर वापस छोड़ कर गया। जब परिजनों ने बेटी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने आपबीती सुनाते हुए बताया कि परवेज नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर सैनी कॉलोनी स्थित एक सेंटर पर ले गया था। वहां आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज बेटी के साथ हुई इस दरिंदगी की सूचना मिलते ही पिता ने तुरंत थाना किला पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी परवेज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना किला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) 2012 की धारा 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *