चंडीगढ़ | केंद्र सरकार ने यूटी कैडर आईएएस का चंडीगढ़ ट्रांसफर किया है। दानिक्स से आईएएस में प्रमोट हुए आईएएस डी. कार्तिकेयन को एमएचए ने चंडीगढ़ भेजा है। वे जल्द जॉइन करेंगे। फिर चंडीगढ़ में यूटी कैडर के आईएएस की संख्या 9 हो जाएगी। अभी चंडीगढ़ प्रशासन में कुल 12 आईएएस नियुक्त हैं, जिनमें से 8 आईएएस यूटी कैडर के हैं। चार आईएएस पंजाब और हरियाणा से हैं। 9 आईएएस यूटी कैडर से होने के बाद भी चंडीगढ़ के सबसे अहम चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन का पद चीफ सेक्रेटरी के पास 2018 से है। जबकि इस पोस्ट पर चीफ सेक्रेटरी के बाद दूसरे सबसे सीनियर यूटी कैडर के आईएएस को केंद्र सरकार इससे पहले तक भेजती रही है। पंजाब और हरियाणा सरकारें चंडीगढ़ प्रशासन में अपने अफसरों की नियुक्ति और अहम विभागों की जिम्मेदारी को लेकर लगातार मुद्दा उठाती रही हैं। चंडीगढ़ में पहले यूटी कैडर के अफसर के तौर पर सिर्फ एक एडवाइजर टू एडमिनिस्ट्रेटर (अब चीफ सेक्रेटरी) नियुक्त होते थे, जबकि ज्यादातर विभाग पंजाब-हरियाणा के सीनियर आईएएस सेक्रेटरी होम और सेक्रेटरी फाइनेंस के पास रहते थे। इनमें आगे डायरेक्टर लेवल पर इन्हीं दो राज्यों से आने वाले पीसीएस और एचसीएस नियुक्त होते थे। पंजाब कैडर आईएएस: सेक्रेटरी फाइनेंस दीप्रवा लाक्ड़ा, कमिश्नर एमसी अमित कुमार। चार दानिक्स… अखिल कुमार, अमित कुमार, नवीन और खुशप्रीत कौर। चार एचसीएस… प्रदुमन सिंह, ईशा कंबोज, डॉ. इंदरजीत सिंह और राधिका सिंह। आठ पीसीएस… सौरभ अरोड़ा, पवित्र सिंह, अमनदीप सिंह भट्टी, पालिका अरोड़ा, नितिश सिंगला, डॉ. हिमांशु गुप्ता. अविकेश गुप्ता और बलबीर राज सिंह। यूटी कैडर आईएएस: चीफ सेक्रेटरी एच राजेश प्रसाद, सेक्रेटरी पर्सोनल स्वपनिल एम नायक, सेक्रेटरी इंजीनियरिंग प्रेरणा पुरी, सेक्रेटरी विजिलेंस अभिजीत विजय चौधरी, सीईओ चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड प्रदीप कुमार, सेक्रेटरी एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड मोहम्मद मंसूर एल, सेक्रेटरी टूरिज्म डॉ. सैयद आबीद राशीद शाह, सेक्रेटरी सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट(सीएसएस) अनुराधा एस चगती। डी. कार्तिकेयन भी जल्द जॉइन करेंगे। हरियाणा कैडर आईएएस: सेक्रेटरी होम मनदीप सिंह बराड़, डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव।