पंजाब की सियासत में सोमवार को राजमहिन्द्र सिंह मजीठिया, पूर्व RTI कमिश्नर हेमइंद्र सिंह मजीठिया और चीफ खालसा दीवान के सदस्य सुखदीप सिंह मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी नेतृत्व ने इसे पंजाब में संगठन के लिए “बड़ा और अहम विस्तार” बताया। CM भगवंत मान ने शामिल होने वाले नेताओं को सम्मानित किया। AAP की ओर से कहा गया कि पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी इन प्रमुख हस्तियों के जुड़ने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। पार्टी की लोक-पक्षीय नीतियों से प्रभावित होकर आप का दामन थामा बताया गया कि सभी नेताओं ने पार्टी की लोक-पक्षीय नीतियों से प्रभावित होकर ‘आप’ परिवार का दामन थामा। पार्टी नेतृत्व ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि अनुभवी और पंजाब की बेहतरी सोचने वाले नेताओं के साथ “रंगला पंजाब” के विजन को और मजबूती मिलेगी। चीफ खालसा दीवान से जुड़े इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने को मालवा और सिख संस्थागत राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। AAP नेतृत्व ने कहा कि पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और अनुभवी लोगों के साथ से विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया जाएगा।