फतेहाबाद में महिला बिजलीकर्मी को किए अश्लील इशारे:पीड़िता बोलीं- ट्रांसफर करवाने की दे रहा धमकी, डाटा एंट्री ऑपरेटर पर केस दर्ज

फतेहाबाद जिले में स्थित बिजली निगम के एक ऑफिस में कार्यरत महिला कर्मचारी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर पर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया है। महिला कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत में महिला कर्मचारी का आरोप है कि पिछले ढाई महीनों से ऑपरेटर उसे तंग कर रहा है। मामले की शिकायत मिलते ही सिटी थाना पुलिस ने आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महिला हेड कॉन्स्टेबल को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि शिकायत देने के बाद आरोपी फरार है। जानिए… महिला कर्मचारी ने शिकायत में क्या आरोप लगाए जानिए… किस धारा में क्या आरोप FIR दर्ज कर ली, मामले की जांच जारी फतेहाबाद सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मामले की आगामी जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *