लुधियाना में बॉयफ्रेंड सुसाइड केस की आरोपी गर्लफ्रेंड व उसका परिवार घर से गायब है। गर्लफ्रेंड लगातार अपनी लोकेशन बदल रही है। जिसकी वजह से गर्लफ्रेंड पुलिस की पकड़ में नहीं आ रही। पुलिस ने गर्लफ्रेंड के साथ-साथ उसके परिवाार के सदस्यों के फोन नंबर्स को ट्रेसिंग पर लगाया है। गर्लफ्रेंड के प्रेशर में आकर आत्महत्या करने वाले बॉयफ्रेंड की मां गीता इंसाफ की मांग के लिए रोजाना पुलिस स्टेशन जा रही है, पर पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। गीता का कहना है कि पुलिस ने पर्चा दर्ज करके सिर्फ फॉर्मेलिटी की है और उसके बाद अभी तक आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार नहीं किया। गीता का कहना है कि वो रोज पुलिस चौकी व थाने के चक्कर लगा रही है। लेकिन पुलिस ने अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया। गीता का कहना है कि उसे अपने बच्चे की मौत का इंसाफ चाहिए। गीता का कहना है कि वो करीब छह महीने से पुलिस थाने व चौकी के चक्कर लगा रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुसाइड नोट व दो कॉपियां पुलिस को सौंपी बेटा बचाओ एनजीओ के साथ सीपी दफ्तर में धरना दिया तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी।पुलिस को सभी सबूत दे दिए। बेटे का मोबाइल, सुसाइड नोट व दो कॉपियां पुलिस को सौंपी हैं फिर भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही। उनका कहना है कि अगर पुलिस ने अब कार्रवाई नहीं की तो उसे मजबूर होकर कोर्ट का रास्ता अपनाना पड़ेगा। छह महीने बाद हुई गर्लफ्रेंड पर FIR बॉयफ्रेंड की मां गीता ने बताया कि उसके बेटे निखिल ने 27 अक्तूबर 2025 को पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड किया। उससे एक दिन पहले भी नीली गोलियां खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। उसने बताया कि सुसाइड के कुछ दिन बाद उसने पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने शुरू कर दिए थे। छह महीने बीत जाने के बाद आखिर पर्चा हो सका। पुलिस ने पर्चा दर्ज तो कर दिया लेकिन अब उसकी गरिफ्तारी नहीं की जा रही है। सुसाइड के बावजूद नहीं करवाया पोस्टमार्टम 27 अक्तूबर को जब निखिल ने फंदा लगाकर सुसाइड किया तो परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। निखिल की मां गीता का कहना है कि उसकी तीन बेटियां हैं। वो अपने पति से अलग रहती हैं। जब बेटे ने सुसाइड किया तो घर पर छोटी बेटी थी। उसने देखा कि वो कमरे से बाहर नहीं आ रहा तो उसने खिड़की से अंदर झांका। तब उसे पता चला कि निखिल ने फंदा लगा दिया। उसने मुझे फोन किया और मैं फटाफट घर पहुंची। रिश्तेदारों ने किया बेटे का संस्कार गीता ने कहा कि जब वो रोने लगी तो आसपास के लोग भी आए और दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर गए। उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। गीता ने बताया कि वो बेसुध हो गई थी और बेटियों की तबीयत भी बिगड़ने लगी। जिस पर रिश्तेदारों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया और पुलिस को सूचना नहीं दी। जिसकी वजह से निखिल का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। लोकेशन बदलने के कारण हो रही दिक्कत उधर, पुलिस का कहना है कि गर्लफ्रेंड को पकड़ने के लिए लगातार रेड की जा रही है। उसके घर व रिश्तेदारों के घरों पर रेड की है लेकिन वो नहीं मिले। घर पर ताला लगा है। एएसआई धर्मपाल सिंह का कहना है कि आरोपी को पकड़ने केलिए उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। वो लगातार लोकेशन बदल रही है। पहले उसकी लोकेशन चंडीगढ़ रोड पर ट्रेस हुई। उसके बाद उसने मोबाइल बंद कर दिया। फिर उसकी लोकेशन चंडीगढ़ में आई। पुलिस वहां पहुंची लेकिन वो ट्रेस नहीं हुई। फिर उसकी लोकेशन एयरपोर्ट रोड पर आई है। उसके बाद से लगातार फोन बंद है। जांच अधिकारी ने बताया कि परिवार को साथ लेकर भी रेड करने गए हैं। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सबूतों की जांच कर रही पुलिस जांच अधिकारी धर्मपाल का कहना है कि बॉयफ्रेंड का मोबाइल, सुसाइड नोट व दो कॉपियां कब्जे में लिए हैं। उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मोबाइल, सुसाइड नोट व कॉपियों की फॉरेंसिक जांच की जाएगी। इसके अलावा साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।