हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन 11 मई यानी कल से मौसम फिर करवट लेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कल से प्रदेश के एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 5 दिन तक इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। IMD के अनुसार 11 से 15 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके लिए विभाग ने अलग अलग दिनों के लिए अलग अलग अलर्ट जारी किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 मई के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 12 मई को कल से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा।12 को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने, बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं 13 मई को भी मौसम खराब बना रहेगा। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज-चमक, बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने की भी संभावना कई क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना है। 14 मई से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ेगा। इसके बाद को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है। चंबा, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं 15 मई को मौसम में आंशिक सुधार के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।