फरीदाबाद में बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला:कई जगह काटा, घर के बाहर खेल रही थी, पिता ने पड़ोसी महिला पर लगाया आरोप

फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कॉलोनी NIT में तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल की एक बच्ची को पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। घायल बच्ची को इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर जाया गया। यहां के रहने वाले कपिल ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला द्वारा 8-10 आवारा कुत्ते पास के प्लॉट में पाल रखे हैं। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है। घर के बाहर खेल रही थी बच्ची ग्रीनफील्ड कॉलोनी के रहने वाले पीड़ित कपिल ने बताया कि प्रापर्टी का काम करते हैं। 15 मई की रात करीब 10 बजे उनकी बेटी लवण्या घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला द्वारा पाले गए आवारा कुत्तों में से तीन कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को पीठ और कमर पर बुरी तरह काट लिया। विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी कपिल ने बताया कि बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी शाशा चौधरी घर से बाहर आई और बच्ची को कुत्तों से बचाया। जिसके बाद उसकी पत्नी कुत्ते पालने वाली महिला के घर पहुंची तो उसने उल्टा उसने उसकी पत्नी पर चिल्लाना शुरू कर दिया। आरोप है महिला ने उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए गालियां दी । महिला ने कहा कि उसके कुत्ते ऐसे ही घूमेंगे जिसको जो करना है वो कर लें। पुलिस ने दर्ज किया मामला मामले की शिकायत ग्रीनफील्ड कॉलोनी पुलिस चौकी को की गई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *