फाजिल्का में ढाबे पर युवकों ने किया पथराव:बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, तोड़फोड़ की, कर्मचारी समेत 3 घायल

फाजिल्का में एक ढाबे पर आए कुछ युवकों ने एक ढाबे धावा बोल दिया। आरोप है कि युवकों द्वारा पथराव किया गया। ढाबे के शीशे तोड़े गए। इस दौरान एक कर्मचारी समेत 3 लोग घायल हुए हो गए, जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सारी घटना सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए ढाबा के संचालक राजेंद्र सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे उसका जोगिंदर नामक ढाबा है। सोमवार की देर रात दो युवक बिना नंबर की बाइक पर आए और उन्होंने अपनी बाइक अपने होटल में रखने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने बाइक रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी युवक उसके भाई संदीप और प्रदीप के साथ गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। साथियों को लेकर आए हमलावर युवक दोनों युवकों ने उसके भाईयों के साथ झगड़ा किया। झगड़े के दौरान दोनों युवक बाइक छोड़ मौके से भाग गए। आज फिर दोनों युवक अपने साथियों के साथ अचानक उनके ढाबे पर आ गए और पथराव शुरू कर दिया। ईंट मारकर ढाबे के शीशे तोड़ दिए गए। इस हादसे में उसका भाई प्रदीप और एक कर्मचारी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ढाबा संचालक के पिता को मारा गर्म तवा राजेंद्र ने बताया कि उसके भाई के सिर में चोट लगी है, जबकि उसके पिता के बाजू पर गर्म तवा मारा गया, लेकिन उनकी हालत ठीक है। सूचना पुलिस को दी गई है। उन्होंने कहा कि यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। उधर, नगर थाना के एसएचओ सचिन कंबोज ने बताया कि घायल सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। थाने से एमएलआर मिलने और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *