फाजिल्का मलोट रोड पर गांव इस्लामवाला के नजदीक गंग कैनाल नहर के पुल पर एक नौजवान छलांग लगाने के लिए पहुंचा। हालांकि सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने उसे बचा लिया। युवक की काउंसलिंग कर उसे पारिवारिक सदस्यों के हवाले कर दिया गया है। टीम इंचार्ज के मुताबिक का लड़का मानसिक तौर पर परेशान है। इससे पहले भी वह दो बार सुसाइड करने के मकसद से यहां पहुंचा था। दो बार उसे बचाया जा चुका है। पारिवारिक सदस्यों को इसे समझा घर रखने के लिए कहा सड़क सुरक्षा फोर्स के पुलिस अधिकारी एएसआई देवी दयाल सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते 21 वर्षीय लड़का परेशान होकर गांव इस्लाम वाला के नजदीक बड़ी नहर में छलांग लगाने लगा था। उन्होंने इसकी खबर लगने पर पीछा कर उसे पकड़ लिया और जान बचाई। एसएसआई ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों को इसे समझा घर रखने के लिए कहा गया है, ताकि आगे से लड़का ऐसा कदम न उठा सके। घर से परेशान है युवक कस्बा अरनीवाला के रहने वाले युवक ने बताया कि वह घर से बहुत परेशान है। इसी कारण उसने तीसरी बार अपनी जीवनलीला समाप्त करने की ठानी थी। फिलहाल पुलिस ने परिवारिक सदस्यों को मामला घर पर ही सुलझाने की सलाह दी है।