बठिंडा में किटी पार्टी की आड़ में सेक्स रैकेट:आर्केस्ट्रा वाली लड़कियों से वेश्यावृत्ति करा रहे थे; 3 युवतियां मिलीं, 5 व्यक्ति गिरफ्तार

बठिंडा शहर में होटल ‘बाहिया फोर्ट’ में किटी पार्टी की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने छापामार कर 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। वहीं मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल से शराब भी बरामद की गई है। पुलिस ने कहा कि आर्केस्ट्रा की लड़कियों से यहां पर वेश्यावृत्ति का काम कराया जा रहा था। जिसकी शिकातयें मिलने पर रेड की। फिलहाल मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं। वेश्यावृत्ति की शिकायत मिली थी कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ परविंदर सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, होटल ‘बाहिया फोर्ट’ की दूसरी मंजिल पर मालिक बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला, आर्केस्ट्रा और ‘डॉसन बार’ की लड़कियों का इस्तेमाल वेश्यावृत्ति करवा रहा था। बिना लाइसेंस के मिल रहा था शराब उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के कमरों में शराब भी परोसी जा रही थी। इस सूचना के आधार पर, बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला, हैप्पी और विक्की के खिलाफ कोतवाली बठिंडा में ‘अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956’ की धारा 3, 4 और ‘आबकारी अधिनियम’ की धारा 61/01/14 के तहत मामला दर्ज किया गया। छापे के दौरान प्रदीप कुमार (निवासी मॉडल टाउन बठिंडा), विकास सिंगला (निवासी बल्ला राम नगर बठिंडा), पवन कुमार (निवासी रामा मंडी), महेश कुमार (निवासी अजमेर रो थिकारिया जयपुर), और मुकेश गुप्ता (निवासी आगरा) को होटल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 3 लड़कियों को बचाया एसएचओ ने कहा कि पुलिस ने मौके से 3 लड़कियों को बचाया, जिन्हें बाद में उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। होटल से शराब भी बरामद की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामले के मुख्य आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला, हैप्पी और विक्की फिलहाल फरार हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है। ************** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब- अकाली नेता की कोठी में सेक्स रैकेट पकड़ा: 14 लड़कियां मिली, इनमें से एक नाबालिग; मोगा के पार्षद समेत 7 लोग गिरफ्तार
मोगा में पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक कोठी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, यह रैकेट शहर का एक पार्षद ही अपने घर में चला रहा था। सूचना मिलने पर थाना मेहना पुलिस और पीसीआर विंग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *