बिहार की नाबालिग लड़की से रेप, हुई गर्भवती:पेट में दर्द होने पर हुआ खुलासा, अपनी मां के साथ पानीपत आई, पड़ोसी पर आरोप

बिहार से अपनी मां के साथ पानीपत आई एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। यह बात तब उजागर हुई जब पेट दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल लाया गया। लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा बार-बार रेप किए जाने की बात सामने आई। मामले की जानकारी मिलने पर नारी तू नारायणी उत्थान समिति अध्यक्ष सविता आर्या तुरंत अस्पताल पहुंची। जिसके बाद उन्होंने लड़की की आपबीती सुनकर पुलिस से संपर्क किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पानीपत पुलिस ने यहां से जीरो FIR बिहार के संबंधित थाने में भेज दी है। पेट दर्द की शिकायत ने खोला राज घटना का खुलासा तब हुआ जब बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली एक महिला अपनी 15 साल की बेटी के साथ पानीपत स्थित अपनी बहन के घर आ रही थी। रेलवे स्टेशन से अपनी बहन के घर जाते समय लड़की को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उसकी मां उसे तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों द्वारा की गई जांच में पता चला कि किशोरी गर्भवती है। यह खबर सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी रामू झा पर लगा रेप करने का आरोप जब किशोरी की मां ने उससे बातचीत की, तो पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। लड़की ने बताया कि करीब तीन महीने पहले (फरवरी 2026 में) उनके पड़ोस में रहने वाला रामू झा उनके घर आया था । उस समय घर पर कोई नहीं था। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर लड़की के साथ जबरदस्ती गलत काम किया। लड़की का आरोप है कि उसके बाद भी आरोपी ने डरा-धमकाकर उसके साथ तीन-चार बार और रेप किया। यह सारी वारदात उनके पैतृक गांव (बिहार) में ही अंजाम दी गई थी। पानीपत पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर मामले की गंभीरता को देखते हुए पानीपत पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। चूंकि घटना बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र की थी, इसलिए पानीपत पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी रामु झा के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (1) और पोक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *