ब्लैक स्कॉर्पियो ने 2 जोमैटो राइडर को कुचला:डाबड़ा चौक फ्लाईओवर पर 100 मीटर तक घसीटा, एक की मौत; एक घायल

हिसार शहर के सबसे व्यस्त डाबड़ा चौक फ्लाईओवर पर बीती रात करीब 1 बजे काल बनकर आई एक काली स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। मृतक की पहचान जोमैटो राइडर के रूप में हुई है, जो देर फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से कैंप चौक की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है, जहां आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं घायल को जिंदल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों के बाइक… प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया पूरा वाक्या… तेज रफ्तार में थी गाड़ी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो बेहद तेज रफ्तार में जिंदल चौक की ओर से आ रही थी और कैंप चौक की तरफ जा रही थी। जैसे ही गाड़ी डाबड़ा चौक पुल के बीचों-बीच पहुंची, वहां से गुजर रही स्पलेंडर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने डायल 112 और एंबुलेंस को फोन किया। पुलिस की टीम तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। अंत में कई देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और पुलिस की मदद से शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। दो थानों की पुलिस पहुंची घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके तुरंत बाद पुलिस ने बीटी करवाई और नाकों को एक्टिव कर दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले हैं मगर अभी तक उसका पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *