लुधियाना में डेढ़ साल पुरानी लव स्टोरी का ऑनर किलिंग पर द एंड हो गया। युवती के परिवार ने पहले प्रेमी को समझाया, चेतावनी दी और मामला पंचायत तक भी पहुंचा। फिर भी दोनों का मिलना बंद न हुआ तो युवती की शादी कर दी। उसका प्रेमी वहां भी बात करने लगा तो युवती का तलाक हो गया। युवती मायके लौट आई तो प्रेमी फिर उसे साथ बैठाकर ले गया। इससे गुस्साए युवती के सगे भाई ने दूसरे रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके प्रेमी को किडनैप किया। फिर चलती कार में 12Km तक उससे मारपीट करते रहे। उसे गाड़ी में ही पीट-पीटकर उसे मार डाला। इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने के लिए लाश को दीवार किनारे फेंका और मृतक की स्कूटी को भी दीवार से टकरा दिया। हालांकि उसके शरीर पर लगी चोटों से पुलिस को शक हुआ और हत्याकांड की पूरी कहानी सामने आ गई। अब पुलिस ने हत्या के मास्टरमाइंड युवती के सगे भाई को अरेस्ट कर लिया है, जबकि उसके दूसरे रिश्तेदारों की तलाश की जा रही है। प्रेम संबंध, परिजनों का विरोध और शादी के बाद तलाक हुआ… किडनैपिंग और चलती कार में कत्ल… हादसे की झूठी कहानी, चोटों से राज खुला… DSP बोले- मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दूसरों की तलाश कर रहे
इस मामले में खन्ना पुलिस के DSP हरमनप्रीत सिंह चीमा के मुताबिक सिर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें थीं, जबकि दोनों टांगें खून से लथपथ और टूटी हुई थीं। एक्टिवा की हालत भी तेज रफ्तार हादसे जैसी नहीं थी, जिससे पुलिस को हत्या का शक हुआ। कत्ल का मामला साबित होने पर युवती के सगे भाई गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वही इस पूरी किलिंग का मास्टरमाइंड था। हालांकि उसके बाकी साथी फरार हैं। फरार आरोपियों ने गुरप्रीत की बुआ का लड़का तरनजीत सिंह, दोस्त सुखविंदर सिंह सुक्खा और लाडी चहल, एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।