BJP में मेरी एंट्री रोकने का कइयों ने प्रयास किया। मुझे राव साहब पर पूरा भरोसा था, उन्हें विरोधियों से निपटना आता है। वो जो चाहते हैं ,वही होता है। गुरुग्राम के मानेसर नगर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने भाजपा का पटका पहनने के बाद यह बात कही। ‘राव साहब’ उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के लिए इस्तेमाल किया। साथ ही ‘रोकने वालों’ शब्द के जरिए इंद्रजीत के पार्टी और अहीरवाल में धुर विरोधी हरियाणा के मंत्री राव नरबीर की ओर इशारा किया। दरअसल, 14 महीने पहले यानी मार्च 2025 में हुए मेयर चुनाव में डॉ. यादव ने भाजपा के ऑफिशियल प्रत्याशी सुंदर लाल यादव हराया था। तभी से राव इंद्रजीत उन्हें भाजपा जॉइन कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन मंत्री राव नरबीर खुलकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि वे किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले को पार्टी में नहीं आने देंगे। इंद्रजीत यादव के पति राकेश हयातपुरिया पर हत्या की साजिश जैसे कुछ केस दर्ज हैं। मंत्री के विरोध के बाद भी मेयर की BJP में एंट्री कैसे हुई, पढ़िए इसके पीछे की पूरी कहानी…। जानिए कैसे…1 साल से चल रहे थे प्रयास
अब नगर निगम चुनाव में माहौल बनाने का मौका अब हरियाणा के 3 नगर निगमों पंचकूला, अंबाला व सोनीपत में नगर निगम के आम चुनाव हैं। इसके लिए माहौल बनाने के लिए भाजपा कोई मौका नहीं चूकना चाह रही। इसी क्रम में 29 अप्रैल को सुबह पंचकूला में CM नायब सैनी ने दूसरे दलों के कई नेताओं को पार्टी जॉइन कराई। आज गुरुग्राम में सीनियर व डिप्टी मेयर के चुनाव 30 अप्रैल को गुरुग्राम नगर निगम में सीनियर व डिप्टी मेयर के चुनाव भी होने हैं। पार्षदों को अपने में से ही ये पदाधिकारी चुनने हैं। गुरुग्राम नगर निगम में राव इंद्रजीत का दबदबा है। मानेसर में नई विधानसभा सीट बनने की संभावना अहीरवाल से जुड़ी राजनीति पर नजर रखने वालों का कहना है कि भविष्य में परिसीमन होना है। मानेसर के नई विधानसभा सीट बनने की प्रबल संभावना है। डॉ. इंद्रजीत कौर की एंट्री से भाजपा को फायदा मिलेगा। अब पढ़िए…भाजपाई बनते ही क्या बोलीं मेयर खुलकर इंद्रजीत पर निशाना साध रहे राव नरबीर दक्षिण हरियाणा यानी अहीरवाल में भाजपा के दोनों दिग्गज नेताओं के बीच 36 का आंकड़ा सार्वजनिक है। दोनों सार्वजनिक मंचों पर बगैर नाम लिए एक-दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। राव नरबीर सिंह तो पिछले कुछ समय से लगातार भाषणों में यही कह रहे हैं कि हमारे अहीरवाल के कई नेता सीएम बनने का सपना देखते हुए चले गए और कुछ जाने को तैयार हैं। उनका इशारा राव इंद्रजीत की तरफ रहता है, जो लगातार कहते रहे हैं कि अहीरवाल को राजनीति में जरूरी हक नहीं मिला है। —————- यह खबर भी पढ़िए… BJP प्रत्याशी को हराने वाली मेयर बनीं भाजपाई: रेवाड़ी में राव इंद्रजीत ने पार्टी जॉइन कराई; मंत्री नरबीर का नाम लेकर फूट-फूटकर रोई थीं हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर से मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा जॉइन कर ली। बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष मोहल लाल बड़ौली और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। (पूरी खबर पढ़ें)